{"_id":"62bf43a4191d9a4f08640f24","slug":"doctors-day-celebrated-deoria-news-gkp4423171152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स डे पर सम्मानित किए गए चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स डे पर सम्मानित किए गए चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर्स डे पर सम्मानित किए गए चिकित्सक
देवरिया। डॉक्टर्स डे पर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। चिकित्सकों को विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया। एमबीबीएस के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डॉ. श्वेता सिंह व डॉ. राजीव सक्सेना के निर्देश में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. के सिंह ने कहा कि गुरू का सम्मान करने से उन्नति होती है। उनके बताए मार्ग पर चलने से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कहा कि कोविड काल में चिकित्सकों ने बढ़ चढ़कर कार्य किया और लोगों की जान बचाई।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने कहा कि छात्रों को अनुशासित रहते हुए मनोयोग से पढ़ाई करें और चिकित्सक बनकर सेवा करें। चिकित्सक की बड़ी जिम्मेदारी होती है, उसे अपने दायित्वों का अच्छी तरह निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, डॉ. बबीता कपूर, डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. सिराजुद्दीन, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. रीतिका जायसवाल, डॉ. शुरूचि गुप्ता, डॉ. अमृतांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, स्मार्ट व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मेडिकल कॉलेज के आठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह सहित चार चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कंपनी के अधिकरियों ने कहा कि चिकित्सक धरती पर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। इस दौरान कंपनी के सेल्स मैनेजर बृजमोहन सिंह सोलंकी, रविजीत बहादुर सिंह, गौरव कुमार मिश्रा, अभिषेक प्रताप सिंह, अजीत सिंह, अखिला, मनीष आदि मौजूद रहे।
रेडक्रास सोसाइटी ने महिला अस्पताल के चिकित्सकों को किया सम्मानित
फोटो
देवरिया। रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज की पत्नी मधुलिशा ने सीएमएस डॉ. अल्पना रानी गुप्ता, डॉ. रीता सिंह, डॉ. श्वेता मिश्रा, डॉ. आंचल गुप्ता, डॉ. निहारिका, डॉ. नीतू, डॉ. अंजली व स्टॉफ नर्स विद्योतमा, उर्मिला सिंह, उषा को उपहार देकर सम्मानित किया। रेडक्रास सोसाइटी के उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने कहा कि चिकित्सक दायित्व बहुत बड़ा होता है। कोरोना काल में चिकित्सकों ने साहस का परिचय दिया और लोगों की जान बचाई। इनका सम्मान किया जाना चाहिए। इस दौरान विमलेश त्रिपाठी, नवनीत अग्रवाल, अवध किशोर चौधरी, अतुल बरनवाल, उपेंद्र यादव, अनिल तिवारी, संजय गुप्ता, विष्णु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
आरोग्य भारती ने चिकित्सकों को किया सम्मानित
देवरिया। आरोग्य भारती के तत्वावधान में शुक्रवार को सदर विकास खंड के सिंगही गांव स्थित कैंप कार्यालय पर तीन चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि चिकित्सक के लिए चिकित्सा सेवा और मानवता से बढ़कर कोई कार्य नहीं हैं। इसलिए आज के दिन सभी चिकित्सक, चिकित्सा सेवा का व्रत लेकर मानवता की सेवा में लगते हैं। चिकित्सकों के लिए मानवता के लिए समर्पित चिकित्सा सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं हैं। चिकित्सकों को धरती का भगवान कहा जाता है, इसकी गरिमा बनाए रखना चिकित्सकों का परम धर्म हैं। इस दौरान डॉक्टर श्वेता, डॉ. केसी पांडेय, विकास कुमार, डॉ. अनिल मणि, पंकज कुमार चतुर्वेदी, अरविंद कुमार, मनीष कुमार शर्मा, अंजली मिश्रा, अंजली दुबे, प्रखर कुमार पांडेय, सत्यम कुमार पांडेय, नवीन कुमार पांडेय, अवनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल ने स्मृति चिह्न देकर डॉक्टरों को किया सम्मानित
देवरिया। डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल की ओर से मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह देकर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन अखिलेंद्र शाही ने कहा कि डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास की डोर जितनी मजबूत होती है मरीज उतनी जल्दी से अच्छा होता है।
अध्यक्ष रोटेरियन अतुल बरनवाल ने कहा कि कोविड संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान सभी ने देखा कि जान खतरे में डालकर डॉक्टरों ने लोगों का इलाज किया। सचिव रोटेरियन मुरली मनोहर सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल की पूरी टीम आपकी सेवा भावना को नमन करती है और आपके पूरे परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करती है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, डॉ. एम वर्मा, डॉ.राजीव किशोर सक्सेना, डॉ. एसएन वर्मा, डॉ. एसएस द्विवेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नितिन बरनवाल रहे। इस दौरान नवनीत अग्रवाल, शरद अग्रवाल, वपुन बरनवाल आदि मौजूद रहे।