{"_id":"66806fd2e69e79ac760204c6","slug":"doctor-busy-looking-at-mobile-innocent-child-dies-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-129130-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डॉक्टर मोबाइल देखने में व्यस्त, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डॉक्टर मोबाइल देखने में व्यस्त, मासूम की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी के दौरान एक तीमारदार ने डॉक्टर की लापारवाही को बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताया है। आरोप है कि दस माह के बच्चे की बृहस्पतिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ी गई। परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए, जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर इलाज करने के बजाए मोबाइल फोन में क्रिकेट देखने में मशगूल रहे। मौत के बाद आक्सीजन लगाकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी जमशेद आलम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर के इमरजेंसी में बैठे एक डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। बताया है कि बृहस्पतिवार की रात उसके बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई। जब हम लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए तो ड्यूटी में तैनात डॉक्टर एक घंटे बाद अपने कमरे से आए। इसके बाद मोबाइल में क्रिकेट मैच देखने में लगे। हम लोगों के कई बार गुहार लगाने के बाद बच्चे को देखे और इंजेक्शन लगाकर दोबारा मैच देखने लगे।