फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   doctor and three employees found absent

सीएमओ के निरीक्षण में एक चिकित्सक और तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
doctor and three employees found absent
सीएमओ के निरीक्षण में एक चिकित्सक और तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

देवरिया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर सीएमओ ने शनिवार को स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें एक चिकित्सक सहित तीन कर्मी अनुपस्थित मिले, जबकि एक चिकित्सक उपस्थित थे, लेकिन उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं बनाए थे। अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने पीएचसी पथरदेवा का निरीक्षण किया। लिपिक जयप्रकाश सिंह अनुपस्थित मिले। बताया गया कि वह एक अक्तूबर को भी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। इस पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। डॉ. एकके सिंह मौजूद थे, लेकिन उन्होंने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं बनाया था।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने तरकुलवा ब्लाक के माध्यमिक विद्यालय जमुनी में टीकाकरण का निरीक्षण किया। यहां से न्यू पीएचसी महुआ बजराटार पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किए। इस दौरान स्टाफ नर्स आरती राव, डॉ. पी दुबे अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारी से तीन दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सीएमओ ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र राघव नगर पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के समापन पर वृद्ध नागरिकों को प्राथमिक उपचार किट वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed