फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dnyaneshwar got murdered to avenge his father's murder

Deoria News: ज्ञानेश्वर ने 35 साल बाद अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए कराई हत्या

Thu, 20 Apr 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dnyaneshwar got murdered to avenge his father's murder
- हिस्ट्रीशीटर बृजेश की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


भागलपुर/मईल। पुलिस ने बृहस्पतिवार को लार थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बृजेश सिंह की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मुख्य हत्यारा पुलिस की पकड़ से अभी दूर है।

लार थाना क्षेत्र के बौली वार्ड निवासी हिस्ट्रीशीटर बृजेश सिंह लार थाने का हिस्ट्रीशीटर था। रविवार को उसका शव भटनी बनारस रेलखंड के तुरतीपार रेलव स्टेशन हाल्ट पर मिला था। इसमें पुलिस ने उसके भतीजे के तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हत्या का खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने एसओजी टीम सहित मईल पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी थी। मईल पुलिस ने ज्ञानेश्वर कुमार पांडेय निवासी सिसवा पांडेय थाना सुरौली को भलुवनी मार्ग बारीपुर कुटी हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे आरोपी राजेश मिश्रा निवासी देवपार थाना सलेमपुर को तुर्तीपार रेलवे स्टेशन से सुबह आठ बजे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मईल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि ज्ञानेश्वर कुमार पांडेय के पिता स्व. विजय कुमार पांडेय की हत्या कचहरी में 1985 में बम मारकर कर दी गई थी। इसमें बृजेश सिंह शामिल था। अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए राजेश मिश्र से मिलकर मईल थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर के साथ खाने-पीने के बहाने साजिश रच ले जाकर तूर्तीपार हाल्ट स्टेशन के पास हत्या कर दी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। मुख्य आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed