फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM visited math and college

डीएम ने कॉलेज का किया मुआयना, प्रबंधक का लिया बयान

Sat, 13 Feb 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
DM visited math and college
डीएम ने कॉलेज का किया मुआयना, प्रबंधक का लिया बयान
विज्ञापन

लार/सलेमपुर। छात्र संघ अध्यक्ष की शिकायत पर पहुंचे डीएम-एसपी ने शनिवार को लार मठ का निरीक्षण किया। उन्होंने मठाधीश से पेड़ काटने के विवाद की जानकारी ली। परिसर में मौजूद कर्मचारियों से भी पेड़ों के कटान व मठ के बारे में जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर पुलिस कॉलेज के एक क्लर्क पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। डीएम ने कॉलेज परिसर में बनी सड़क की जांच कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि मठ की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जाएगा।

आठ नवंबर को कॉलेज परिसर से पेड़ कटवाने के आरोप में पुलिस ने छात्र संघ अध्यक्ष अविनाश सिंह पर केस दर्ज किया था। अविनाश सिंह ने हाईकोर्ट की शरण ली। अविनाश के अनुसार कोर्ट के निर्देश पर एसपी ने शुक्रवार को कॉलेज के प्रबंधक स्वामी भगवान गिरी व उनसे अपने कार्यालय में बयान दर्ज किया। शनिवार दोपहर मठ पहुंचे डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर पेड़ों की संख्या व रखरखाव की जानकारी ली। कॉलेज के प्रबंधक स्वामी भगवान गिरी से अकेले में पूछताछ कर बयान दर्ज किया। उधर, डीएम व एसपी ने परिसर में मौजूद कर्मचारियों से कहा कि यह संपत्ति कॉलेज की है। पेड़ों की कटाई किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की सूचना हो तो हमें फोन कर सूचित करें। साथ ही डीएम ने कर्मचारियों को अच्छे ढंग से मठाधीश की देखरेख करने की हिदायत दी। उधर, कॉलेज के अध्यक्ष अविनाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज के बड़े बाबू रमेश यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएम अमित किशोर ने बताया कि कॉलेज के अंदर नगर पंचायत कोटे से सड़क निर्माण कराए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed