फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm taken udyog bandhu meeting

Deoria News: उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

Fri, 21 Jun 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
dm taken udyog bandhu meeting
फोटो
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु और कानून सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर जनपद में उद्योग को बढ़ावा देने का माहौल विकसित करें। उन्होंने बैंकों को उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा ऋण पत्रावलियों को शीघ्रता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। योजनाओं का लाभ उद्यमियों सहित सभी को प्राथमिकता के साथ अग्रणी बैंक प्रबंधक उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

बैठक में उसरा बाजार औद्योगिक आस्थान में अग्शिमन केंद्र की स्थापना सहित साफ-सफाई की समस्याएं लाई गईं। इस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। औद्योगिक आस्थान देवरिया में चहारदीवारी व नाली निर्माण की बात पर भी निर्देश दिए। औद्योगिक केंद्रों में अप्रेटिंस के लिए युवाओं को रखे जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक और उद्यमी रविन्द्र प्रताप मल्ल, शक्ति गुप्ता, जेपी जायसवाल, रमेश चन्द्र तिवारी, वासुदेव वर्मा आदि ने उद्यमियों से जुड़ीं समस्याओं को रखा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, एडीएम एफआर अरुण कुमार राय, एलडीएम अरुणेश कुमार, उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह, ईओ नगर पालिका देवरिया अंकिता शुक्ला, अधिशासी अभियंता विद्युत बीके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed