फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM, SP raid, 11 private ambulances caught at the gate of Medical College

Deoria News: डीएम, एसपी ने मारा छापा, मेडिकल काॅलेज के गेट पर पकड़ी 11 निजी एंबुलेंस

Thu, 17 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
DM, SP raid, 11 private ambulances caught at the gate of Medical College
डीएम, एसपी ने मारा छापा
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने बुधवार की देर रात मेडिकल काॅलेज के गेट पर निजी एंबुलेंस के खिलाफ अभियान चलाया। डीएम और एसपी के पहुंचते ही एंबुलेंस चालकों में अफरातफरी मच गई। मौके से 11 एंबुलेंस पकड़ी गईं और नाै चालकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन

काफी समय से जिलाधिकारी को शिकायत मिल रही थी कि मेडिकल कालेज के गेट पर निजी एंबुलेंस चालकों को जमावड़ा रहता है। यह निजी अस्पतालों के संचालकों से साठगांठ कर मरीजों को मोटी रकम के चक्कर में भेज देते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम और एसपी खुद बुधवार की रात करीब दस बजे मेडिकल काॅलेज के गेट पर पहुंच गए। जहां पर साथ में पहुंचे सीओ श्रीयश त्रिपाठी और एसडीएम योगेंद्र कुमार ने मौके से 11 एंबुलेंस को पकड़ लिया। कोतवाल दिनेश मिश्र ने नौ चालकों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। जबकि डीएम ने एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरटीओ एके शुक्ला को बुलाया। एआरटीओ ने सभी एंबुलेंस को सीज कर पुलिस लाइन भेजवा दिया। डीएम की इस कार्रवाई के बाद एंबुलेंस चालकों में हड़कंप है। डीएम ने बताया कि निजी एंबुलेंस किसी भी हाल में मेडिकल काॅलेज और अन्य सरकारी अस्पतालों के पर खड़ी नहीं होंगी। ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed