{"_id":"637bbed62c5f4d15f33e73c1","slug":"dm-said-uproot-the-tiles-and-replace-them-immediately-notice-to-the-firm-deoria-news-gkp4582416160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीएम बोले टाइल्स उखड़वाकर तत्काल बदलो, फर्म को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीएम बोले टाइल्स उखड़वाकर तत्काल बदलो, फर्म को नोटिस
विज्ञापन
डीएम बोले टाइल्स उखड़वाकर तत्काल बदलो, फर्म को नोटिस
निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण, मिलीं कमियां
पाथवे पर लगाईं जा रहीं टाइल्स की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी
तीन सदस्यीय समिति करेगी परियोजना की जांच
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को राघव नगर स्थित देवरिया क्लब में निर्माणाधीन मल्टीपरपज भवन का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया तथा तीन सदस्यीय समिति के माध्यम से परियोजना की जांच कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी दोपहर बाद दो बजे मल्टीपरपज हाल के निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पाथवे पर लगाए जा रहीं टाइल्स की गुणवत्ता पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने निर्माण कार्य करने वाली फर्म को लगाई गई टाइल्स को उखड़वाकर तत्काल नए सिरे से निर्धारित मानक के अनुसार लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंटों की गुणवत्ता तथा कार्य की फिनिशिंग को भी प्रथमदृष्टया मानक के अनुरूप नहीं पाया। मौके पर निर्माण कार्य कर रही फर्म के साइट इंजीनियर भी नदारद मिले। जिलाधिकारी ने कमियों पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधिशासी अभियंता, सिंचाई दुर्गेश गर्ग, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी आरके सिंह तथा अधिशासी अभियंता, आरईडी अबरार अहमद की सदस्यता वाली तीन सदस्यीय समिति से जांच कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य करने वाली फर्म को नोटिस देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
राघव नगर स्थित देवरिया क्लब में पांच करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से जिला पंचायत द्वारा मल्टीपरपज हाल का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद परियोजना के कार्य आरंभ होने की तिथि 28 अक्तूबर 2021 है। इसे इस वर्ष 27 अक्तूबर को पूर्ण होना था।
परियोजना की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा फर्म मेसर्स श्री सांई बाबा कंस्ट्रक्शन निर्माण कार्य करा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।