{"_id":"61e1bb0a55a4791c7e7b8875","slug":"dm-said-to-fast-vaccination-deoria-news-gkp4236761171","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण कार्य में लाएं तेजी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण कार्य में लाएं तेजी : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण कार्य में लाएं तेजी : डीएम
जिलाधिकारी ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित वैक्सीनेशन सत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।
डीएम सबसे पहले हाजी बल्ली मेमोरियल उत्तर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया मीर पहुंचे। उन्होंने 15 से 18 आयु के किशोरों के लिए आयोजित डेडिकेटेड वैक्सीनेशन सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन धीमी गति पर नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य नारायण तिवारी को रात आठ बजे तक सभी छात्रों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम एडी इंटर कॉलेज गंभीरपुर, मालीबारी पहुंचे। प्रधानाचार्य रामनरेश यादव ने बताया कि विद्यालय में लक्षित आयु वर्ग के कुल 697 विद्यार्थी हैं, जिनमें 270 को टीका लग चुका है। डीएम ने सभी छात्रों को विद्यालय बुलाकर टीकाकरण कराने को कहा। इसके बाद कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज खरजरवा का निरीक्षण किया। यहां टीम मौजूद नहीं मिली। इस पर नाराजगी व्यक्त की। प्रधानाचार्य वकील सिंह ने बताया कि विद्यालय में लगभग तीन सौ से अधिक किशोरों को टीका लग चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 15 से 18 आयु वर्ग के 2,17,887 किशोरों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। शीघ्र ही सभी किशोरों को टीका लगा दिया जाएगा। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता, बीएसए संतोष राय आदि मौजूद रहे।
मंदिर, कोटे की दुकान व ग्राम स्तर पर बने केंद्रों का भी लिया जायजा
जिलाधिकारी ने परसिया अहीर में राशन वितरण की कोटे की दुकान पर आयोजित वैक्सीनेशन सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आशा से सेकेंड डोज की ड्यूलिस्ट मांगी, जिसे उपलब्ध नहीं करा पाई। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। अगस्तपार मंदिर पर आयोजित विशेष सत्र में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को गांव के सभी लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। परसिया मिश्र गांव में आयोजित वैक्सीनेशन सत्र में पंचायत सहायक, एएनएम और प्रधान ने बताया कि गांव के कुछ लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। डीएम ने एसडीएम को ऐसे लोगों को मोटिवेट कर वैक्सीनेशन केंद्र पर लाने के निर्देश दिए।