फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm meeting for up board exam

बोर्ड परीक्षा: प्रबंधक एवं केंद्र व्यवस्थापक होंगे पुलिस रडार पर!

Mon, 10 Feb 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
dm meeting for up board exam
बोर्ड परीक्षा की बैठक को लेकर जिलाधिकारी अमित किशोर ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और अध? - फोटो : DEORIA
प्रबंधक और केंद्र व्यवस्थापक पुलिस के रडार पर
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: अनाधिकृत का प्रवेश वर्जित, केंद्र व्यवस्थापकों को अफवाह से बचने की सलाह
जोनल, स्टेटिक, केंद्र व्यवस्थापकों के साथ अधिकारियों ने की बैठक
एसपी ने कहा-नकल के दोषियों पर लगेगा गैंगस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डीएम अमित किशोर ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर संवेदनशील जिले में देवरिया शामिल है। परीक्षा के दौरान 215 केंद्रों पर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मिला तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। केंद्रों की खिड़की के पास से चिट, पर्चा या गाइड आदि बरामद हुए तो इसके लिए सीधे जिम्मेदार केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारी होंगे। अफवाह फैलने पर सबसे पहले इसकी सूचना संबंधित अधिकारी व कंट्रोल रूम को दी जाएगी, इसकी सत्यता जांचने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इशारा किया कि बोर्ड परीक्षा में पुलिस रडार पर वित्तविहीन स्कूलों के प्रबंधक एवं केंद्र व्यवस्थापक होंगे।
डीएम सोमवार को जीआईसी परिसर में यूपी बोर्ड को बेहतर तरीके से संपन्न कराने को लेकर समस्त सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड परीक्षा के संबंध में शासन के निर्देशों का हर हाल में पालन करेंगे। निरीक्षण में केंद्रों व्यवस्थापक के अलावा किसी के पास भी मोबाइल मिला तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। बिना परिचय पत्र के चाहे वह कोई भी हो, केंद्र पर नहीं रहेगा। सचल दल की संख्या पांच से बढ़ाई जाएगी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की नजर रहेगी। बीट के सिपाही व दरोगा केंद्रों का भ्रमण करते रहेंगे। महिला परीक्षार्थी की जांच महिला कांस्टेबल करेगी। नकल के दोषी पाए जाने पर आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। पर्याप्त संख्या में सभी केंद्रों पर फोर्स मौजूद रहेगी। भयमुक्त व शुचितापूर्ण परीक्षा कराने को डीएम और वह खुद केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। मौके पर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही जोनल बनाए गए अधिकारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और पूर्व के वर्षों में हुए अनुभवों से कमियों को दूर कराने की अपील की। बैठक को एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एसडीएम दिनेश मिश्र, डीआईओएस शिवचंद राम, एडीआईओएस डॉ. रामहजूर प्रसाद ने भी संबोधित किया। इस दौरान सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, सीआरओ रामसहाय यादव, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, वित्त व लेखाधिकारी जगदीश श्रीवास्तव सहित परीक्षा से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक व प्रबंधकों के नंबर लगेंगे सर्विलांस पर
एसपी ने मौके पर ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों व प्रबंधकों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने तक सभी के नंबर सर्विलांस पर रहेंगे। मन से सहयोग नहीं करने वाले प्रधानाचार्य जेल जाएंगे। मैनेजमेंट के लोग केंद्रों पर दिखने भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया की धौंस देकर वसूली करने वालों की खैर नहीं
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मीडियाकर्मी को जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी चैनल या प्रेस के लोग रिकॉर्डिंग या फोटो के लिए वहां न पहुंचे। माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के जिलाध्यक्ष मुमताज अली ने यह मांग उठाई। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की धौंस देकर वसूली भी करते हैं। मौके पर ही डीएम ने सूचना अधिकारी को इस संबंध में आदेश जारी कराने के निर्देश दिए।
केंद्र व्यवस्थापक ले जा सकेंगे प्रश्न पत्र
डीआईओएस शिवचंद राम ने बताया कि रुद्रपुर, बरहज व भाटपाररानी क्षेत्र के स्कूलों के केंद्र व्यवस्थापक 11 फरवरी एवं सलेमपुर व देवरिया सदर तहसील वाले 12 फरवरी को प्रश्न पत्र ले जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ले जाकर इसे डबल लॉक की आलमारी में तिथिवार रखा जाएगा। किसी भी दशा में परीक्षा के पूर्व गलत प्रश्न पत्रों के वितरण पर सीधे केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।

केंद्रों तक जाने वाले रास्तों को गड्ढामुुक्त कराने का आदेश
डीएम ने मौके पर ही केंद्र व्यवस्थापकों से उनके यहां जाने वाले रास्ते पर गड्ढे की जानकारी मांगी तो मदन गोला, गनियारी इंटर कॉलेज, महुआबारी लार रोड, भाटपाररानी-मझौलीराज मार्ग, रामपुर बुजुर्ग से रतसिया कोठी, देसही के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज पिपरा मदन गोपाल, बैतालपुर से धतूरा खास मार्ग में गड्ढे होने की जानकारी मिली। इस पर डीएम ने मौजूद पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड के के अधिकारियों से इसे शीघ्र दुरुस्त करा लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed