फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM heard the problems in the Chaupal, 29 cases were resolved

Deoria News: डीएम ने चौपाल में सुनीं समस्याएं, 29 मामले निस्तारित

Sat, 13 Sep 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
DM heard the problems in the Chaupal, 29 cases were resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। न्यायालय आपके द्वार/वार्ड चौपाल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डीएम ने विभिन्न वार्डों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याए सुनीं और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं सहायता राशि वितरित की गई। इसमें 29 विवादित पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। पिछले तीन दिन में इस कार्यक्रम के तहत 373 नामांरण के अविवादित मामले निस्तारित किए गए।
पहला चौपाल बैतालपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहड़ा पुरवा में किया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और नाटक प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को खतौनी वरासत, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र तथा आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। यहां कुल आठ पत्रावलियों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पिड़रा में चौपाल आयोजित हुई। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और गोद भराई-अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न हुए। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड और खतौनी बरासत सौंपे। कुल पांच पत्रावलियों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पिपरपाती और देवरिया रामनाथ में चौपाल हुई। यहां नौ पत्रावलियों का निस्तारण हुआ और लाभार्थियों को सहायता धनराशि, कृषक दुर्घटना बीमा योजना की राशि तथा वृद्धा/विधवा पेंशन और आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत पर जिलाधिकारी ने उन्हें चॉकलेट देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed