फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM and SP heard the complaint, inspected the police stations

Deoria News: डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद, थानों का किया निरीक्षण

Sun, 27 Aug 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
DM and SP heard the complaint, inspected the police stations
भाटपार रानी थाने में समस्या सुनते जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा।संवा
भाटपाररानी। शनिवार को सर्किल के थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। भाटपाररानी, श्रीरामपुर व बनकटा में आयोजित समाधान दिवस में डीएम अखंड प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा ने शिकायतें सुनीं। इसके बाद भाटपाररानी थाने में हो रहे भवन निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। भाटपाररानी थाने पर तीन में दो, बनकटा में सात में तीन, खामपार में चार में एक, श्रीरामपुर में तीन में एक मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
विज्ञापन


बनकटा थाने में निर्माणाधीन विवेचना कक्ष गलत दिशा में बनने से जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। वहीं श्रीरामपुर थाने में पहुंचे डीएम व एसपी ने बनने वाले नए थाने की जमीन का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों के आवास के लिए जमीन कम होने पर बगल के काश्तकारों से परगसहां गांव में सरकारी जमीन से बदलाव करने के लिए संबंधित लेखपाल को वार्ता करने का निर्देश भी दिए। समाधान दिवस पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर टी जे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन मामले आए, एक का निस्तारण

बरहज। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व के तीन मामले आए। मौके से एक मामले का निस्तारण कर दिया गया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई शुरू की गई। एसडीएम अवधेश कुमार और सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने फरियाद सुनी। अधिकारियों ने शेष मामलों को संबंधितों को सौंप समय सीमा के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसआई सदानंद यादव, जितेंद्र कुमार, शेषनाथ, महेंद्र मोहन मिश्र, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय नहीं मिलने से घट रही फरियादियों की संख्या
सलेमुपर। समाधान दिवस में न्याय न मिलने से फरियादी अब थाने पर जाने से कतराने लगे हैं। जिसका परिणाम है कि समाधान दिवस में आने वाले पीड़ितों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। शनिवार को उप जिलाधिकारी सीमा पांडेय, प्रभारी निरीक्षक गोपाल पांडेय सहित दो दर्जन लेखपाल, तीन राजस्व निरीक्षक दस से दो बजे तक रहे। मात्र दो फरियादी न्याय के लिए आए। वह भी दोनों राजस्व से संबंधित मामला रहा। इसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम सीमा पांडेय ने बताया कि फरियादियों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। निस्तारण करने में लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed