फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm alert for health department

Deoria News: स्वास्थ्य विभाग को दिए सतर्क रहने के निर्देश

Fri, 23 Dec 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
dm alert for health department
स्वास्थ्य विभाग को दिए सतर्क रहने के निर्देश
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कोविड-19 वेरिएंट के मद्देनजर की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड-19 वेरिएंट को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विकास के तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने स्रह्य निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में 30 बेड, सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थापित ईटीसी में कुल 48 बेड, पीकू जिला चिकित्सालय में 15 बेड, मिनी पीआईसीयू रुद्रपुर में तीन बेड कोविड-19 के लिए चिह्नित किए जा चुके हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। जनपद में पांच एलपीएम के 556 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, दस एलपीएम के 95 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध हैं। कुल 651 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर हैं। जनपद में कुल 62 वेंटिलेटर क्रियाशील हैं। जिला सर्विलांस टीम सतत निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद में स्थापित सभी सात ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता को जांचने के निर्देश दिए। कहा कि जांच में यदि कोई कमी मिले तो उसे समय रहते दुरुस्त करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग बढ़ाई जाए। विदेश यात्रा करके आने वाले व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से टेस्टिंग की जाए। कोविड-19 से जुड़े सभी उपकरण पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर, मास्क, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की उपलब्धता एवं सप्लाई चेन मैनेजमेंट की पूरी योजना तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, सीएमओ डॉ. राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश सोनकर, प्रभारी सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed