फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DJ noise is taking away the ability to hear, increase in patients in medical college

Deoria News: डीजे का शोर छीन रहा सुनने की क्षमता, मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज

Mon, 25 Nov 2024 06:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Nov 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
DJ noise is taking away the ability to hear, increase in patients in medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सहालग में डीजे की आवाज लोगों के सुनने की शक्ति छीन रही है। शोर के चलते लोगों को और भी कई तरह की परेशानी हो रही है। जिस राह से बरात गुजर रही है, उधर से आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ध्वनि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसलिए कानाें से कम सुनाई देने के मामले भी सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में रोज 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं।
शहर में ध्वनि प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। सहालग में बरात अब इको फ्रेंडली नहीं हो पा रही है। डीजे के शोर से दिल धड़क रहा है, जिस राह से बरात गुजर रही है, वहां सड़क पर जाम की स्थिति बन जा रही है। वहीं आतिशबाजी के दौरान बारुद के धुंए वायु की गुणवत्ता को बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मैरिज हाल के आसपास की आबादी रोजाना इन समस्याओं का सामना कर रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साइलेंस जोन में 40 डेसिबल से ज्यादा शोर प्रतिबंधित है। जबकि औद्योगिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा 60 से 70 डेसिबल का मानक है। विशेषज्ञाें के अनुसार मालवीय रोड, कसया रोड, न्यू कालोनी जैसे साइलेंस जोन में गाड़ियों के तेज हार्न, बरात, डीजे और जुलूस के शोर से प्रदूषण का स्तर 80 से 90 डेसिबल तक पहुंच जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह है कि शहर भर के तमाम आवासीय क्षेत्रों में बुजुर्ग, अस्पतालों में बीमार, स्कूल-कॉलेजों में छात्र परेशान हैं। धार्मिक स्थलों में पूजा-पाठ जा रहे उपासक भी इससे विचलित होते जा रहे हैं।
डॉक्टरों की भी सलाह है कि साइलेंट जोन में भले रहते हो, लेकिन अगर शोरगुल वाले माहौल में काम करते हैं तो साल में सुनने की क्षमता की जांच अवश्य करा लें। ऐसा भी हो सकता है आप खुद को फिट समझते हो, पर जांच में बीमारी सामने आ जाए।
पूरी सड़क को घेरकर चल रहे बराती, आवागमन हो रहा बाधित
रात में आठ बजे के बाद शहर में निकलने लायक नहीं है। जिधर जाइए उधर बरात है। गली मोहल्लों से लेकर प्रमुख मार्गों पर के किनारे छोटे-बड़े मैरेज हॉल व होटल में शादी पार्टियां आयोजित हैं।
इसमें आने जाने वाले लोग सड़कों के किनारे आड़ी तिरछी गाड़ियां खड़ी कर दे रहे हैं। कसया रोड निवासी राजेश चौरसिया ने बताया कि आसपास मैरेज हाल और होटल होने की वजह से हम लोगों का इधर रहना दुश्वार हो गया है। शोरगुल तो अलग से हर दिन सुनना पड़ रहा है। घरों के सामने तक लोग चारपहिया व दोपहिया खड़ी कर दे रहे हैं।

ऐसे में खुद कहीं जाना हो तो घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। बोलने पर विवाद होने की स्थिति बन जा रही है। रुद्रपुर मोड़ के कठिनईया निवासी शशांक सिंह ने बताया कि बरात निकालने के दौरान लोगों को आवागमन की सुध बिल्कुल नहीं रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed