फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District team will be formed for state junior boys football competition

Deoria News: स्टेट जूनियर बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए बनेगी जिला टीम

Thu, 27 Jul 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
District team will be formed for state junior boys football competition
देवरिया। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता आठ से 15 अगस्त तक मऊ में होगी। इसके लिए जिला टीम का चयन तीन जुलाई को होगा। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि मऊ जनपद में इस बार खेल निदेशालय एवं प्रदेश फुटबाॅल संघ के समन्वय से जूनियर बालक स्टेट फुटबाॅल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए जिला ट्रायल तीन अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में एवं मंडल ट्रायल चार अगस्त को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होगा। जिला ट्रायल में वे ही खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2009 के मध्य हो। चयन ट्रायल में आने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आयु के सत्यापन के लिए हाईस्कूल का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, नगरपालिका की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed