फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District level team selected for girls state wrestling

Deoria News: बालिका स्टेट कुश्ती के लिए चुनी गई जनपद स्तरीय टीम

Tue, 19 Nov 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 19 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
District level team selected for girls state wrestling
देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता 22 से 24 नवंबर तक मुरादाबाद में आयोजित होगी। इसमें जिले के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकें, इसके लिए सोमवार को जनपद स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसके बाद आठ सदस्यीय टीम का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया।
विज्ञापन

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 15 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन ट्रायल खेलो इंडिया से संचालित कुश्ती प्रशिक्षक रामजनम यादव की देखरेख में यह संपन्न हुआ। इसके बाद 40 किलो ग्राम भार वर्ग में अंकिता यादव, 43 किलोग्राम में शीतल मोदनवाल, 46 किलोग्राम में कंचन विश्वकर्मा, 49 किलोग्राम में सौम्या तिवारी, 53 किलोग्राम में प्रीति कन्नौजिया, 57 किलोग्राम में सोनी चौहान, 61 किलोग्राम में खुशी चौहान, 65 किलोग्राम भार वर्ग में दीपाली यादव का चयन हुआ।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सब जूनियर बालिका कुश्ती के मंडलीय ट्रायल जो गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में 19 नंवबर को होगा, इसमें हिस्सा लेगी, यहां से स्टेट के लिए फाइनल रूप से गोरखपुर मंडल की टीम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed