{"_id":"6616e79a17d0dbfdf20d67fd","slug":"district-divided-in-5-jone-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-123148-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पांच जोन में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पांच जोन में बंटा जिला
Thu, 11 Apr 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, कराई जाएगी वीडियोग्राफी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के मद्देनजर प्रशासन चौकन्ना है। इसे लेकर जिले को पांच जोन में बांटा गया है। हर जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। भ्रमण पर रहते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने पर नजर रखेंगे। इस दौरान आवश्यकता पड़ने पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। इसमें प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी शामिल हैं। सदर तहसील का एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी व सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी को जोनल अधिकारी बनाया गया है। जबकि सदर तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र व शहर कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
जबकि अबूबकर नगर में नायब तहसीलदार सीलिंग कलक्ट्रेट सुनील कुमार सिंह व एसआई संजय सिंह चंदेल, बसियवा में सहायक आयुक्त खंड-4 जयंत कुमार सिंह, एसआई सदानंद यादव को तैनात किया गया है। रामपुर कारखाना में नायब तहसीलदार यदुवंश यादव व एसओ नंदा प्रसाद, नायब तहसीलदार देवरिया नवीन निश्चल त्रिपाठी, एसओ तरकुलवा रणजीत सिंह, नायब तहसीलदार बखरा रत्नेश यादव, एसओ बघौचघाट मृत्युंजय राय, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, एसओ महुआडीह गिरिश चंद राव को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह रुद्रपुर जोन का एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी व सीओ अंशुमन श्रीवास्तव को जोनल तथा नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी, कोतवाल रतन कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक जिला ग्रावि अधिकारी अनिल कुमार, एसओ गौरीबाजार दिनेश कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार महेन शिवेंद्र कुमार कौण्डिल्य, एसओ मदनपुर रामाज्ञा सिंह, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार पांडेय, एसओ एकौना सुनील कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बरहज क्षेत्र का एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ आदित्य कुमार गौतम को जोनल तथा तहसीलदार बरहज अरुण कुमार, एसओ राहुल सिंह, नायब तहसीलदार बरहज रमेश चंद्र गुप्ता, एसओ भलुअनी अर्चना सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप संजय कुमार, एसओ सुरौली अनिल कुमार, नायब तहसीलदार बरहज रविंद्र कुमार मौर्य, एसओ मईल गोरखनाथ सरोज को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोन सलेमपुर के लिए एसडीएम गिरीश कुमार झा, सीओ दीपक शुक्ल को जोनल मजिस्ट्रेट तथा तहसीलदार सलेमपुर अल्का सिंह, कोतवाल उमेश कुमार बाजपेयी, जिला गन्ना अधिकारी धनीराम, एसओ खुखुंदू दिलीप कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौतम कुमार, एसओ लार कपिलदेव चौधरी, बीडीओ देसही देवरिया अरुण कुमार पांडेय, एसओ बरियारपुर दिग्विजय सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। भाटपाररानी जोन का एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ शिव प्रताप सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि बीडीओ भटनी परशुराम, अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी प्रमोद गौतम, एसओ भाटपाररानी दिलीप पांडेय, सीवीओ डॉ. अरविंद कुमार वैश्य, एसओ भटनी उदयशंकर कुशवाहा, तहसीलदार भाटपाररानी मिश्री सिंह चौहान, एसओ बनकटा अमित कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अखिल आनंद व एसओ श्रीरामपुर कल्याण सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।