{"_id":"689b83e65ad9ccb13d08fdbd","slug":"dispute-over-asking-price-of-coconut-water-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160723-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नारियल पानी का दाम पूछने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नारियल पानी का दाम पूछने पर विवाद
Tue, 12 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सोनूघाट (देवरिया)। कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे पर मंगलवार की शाम नारियल पानी का दाम पूछने से शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष ने भुजाली से हमला करने की कोशिश की, मगर मौके पर मौजूद महिलाओं की सूझबूझ से घटना होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार, भुजौली मोहल्ला निवासी सुजीत चौरसिया पिता प्रभुनाथ चौरसिया का इलाज कराने निजी अस्पताल आए थे। अस्पताल में डॉक्टर ने प्रभुनाथ के पैर की टूटी हड्डी का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद सुजीत पत्नी सुनीता और बहन लक्ष्मी के साथ चौराहे पर नारियल पानी पीने पहुंचे।
आरोप है कि दुकान पर उन्होंने सिर्फ दाम पूछा तो नारियल विक्रेता भड़क गया और गाली करने लगा। देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। इसी बीच उसने नारियल काटने वाली भुजाली से वार करने की कोशिश की, लेकिन सुजीत की पत्नी और बहन ने हथियार छीनकर फेंक दिया। शहर कोतवाल दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद