फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Discussion on the role of women in the development of the country

Deoria News: देश के विकास में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

Sun, 14 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the role of women in the development of the country
देवरिया। शहर के देवरिया खास स्थित एक विद्यालय में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मातृ देवो भव: के तहत भारत के विकास में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विकसित भारत 2047 में महिलाओं की भूमिका के निर्वहन पर विशेष रूप से मातृशक्ति ने अपना विचार रखा। मुख्य अतिथि रेखा चूड़ा ने कहाकि प्राचीनकाल से भारत में मातृशक्ति की देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संस्कार से संस्कृति तक माताएं ही देश को संचालित करती रही हैं। कई मौकों पर माताएं खुद आगे बढ़कर देश की कमान संभालती रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश को वैश्विक रूप से सशक्त बनाने में महिलाएं पुन: सशक्त भूमिका निभाएंगीं। इस अवसर पर देवरिया जिले में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने में सहयोगी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसमें उर्मिला देवी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी त्रिपाठी ने सहायक अध्यापिका गरिमा तिवारी व डॉ. नेत्रिका पांडेय को सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रश्मि श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, शिवांगी त्रिपाठी, सिंधुजा तिवारी, शैल मिश्र मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed