फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   discussion on ex sansad allegation

Deoria News: पूर्व सांसद के आरोप के बाद सोशल मीडिया पर वाकयुद्ध शुरू

Wed, 19 Jun 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
discussion on ex sansad allegation
पूर्व सांसद और राज्य मंत्री के समर्थकों मेंचल रहा आरोप-प्रत्यारोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लोकसभा का चुनाव हारने के बाद पूर्व सांसद व भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा की ओर से राज्य मंत्री और बलिया भाजपा के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाने के बाद सोशल मीडिया पर वाकयुद्ध शुरू हो गया है। कुछ लोग सांसद के आरोप को सही बता रहे हैं, कुछ सांसद और उनके परिवार के लोगों को ही हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
बनकटा मिश्र गांव के सचितानंद मिश्र कहते हैं कि जो आरोप रविंद्र कुशवाहा बलिया के भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगा रहें हैं, वह कार्य वह खुद करते हैं। इनके आगे-पीछे मंडराने वाले सभी लोग समाजवादी पार्टी के हैं। हार के जिम्मेदार ये और इनके भाई हैं। चुरिया गांव के अरुण कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सलेमपुर में भाजपा की हार का मुख्य कारण कार्यकर्ताओं की उदासीनता रही। कुछ कार्यकर्ताओं ने दूसरे दल के कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। लार के बरडीहा गांव के हरेंद्र प्रताप सिंह सोशल मीडिया पर कहते हैं कि जब आप दूसरे का विरोध करेंगे तो आपका भी निश्चित विरोध होगा। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सांसद ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर अपने चहेते को प्रमुख बनाया।
विज्ञापन

महाल मंझरिया गांव के प्रधान सुनील शाह कहते हैं कि हार का कारण कोई नहीं है। जिस व्यक्ति ने तन-मन-धन से आपका प्रचार किया हो, उसी पर इल्जाम लगा रहे हैं। मंत्री जी का आशीर्वाद है कि आपको इतने वोट मिले नहीं तो आप दो लाख वोट से चुनाव हार गए होते। आपने किसी ग्राम प्रधान को एक बार टेलीफोन करके नहीं पूछा है कि आप लोग कैसे हो, ठीक हो कि नहीं हो। मैंने अपनी ग्राम सभा से अपने बूथ पर एक नंबर में आपको रखा है। माननीय मंत्री जी को और बलिया संजय यादव को जो इल्जाम लगा रहे हैं, यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed