{"_id":"64b6d449ab17e08abd0f0938","slug":"direct-bus-service-started-from-bhatparrani-to-lucknow-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-1683-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाटपाररानी से लखनऊ तक सीधी बस सेवा का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाटपाररानी से लखनऊ तक सीधी बस सेवा का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
यात्रियों को होगी सहूलियत, 574 रुपये है किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। उपनगर से लखनऊ तक परिवहन निगम की बस से यात्रा करने का नगरवासियों का सपना मंगलवार को पूरा हो गया। रेलवे स्टेशन परिसर से भाटपाररानी से लखनऊ तक सीधी बस सेवा का शुभारंभ विधायक सभाकुंवर ने पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर किया।
भाटपाररानी रेलवे स्टेशन परिसर में दोपहर में परिवहन निगम के अधिकारी व कर्मचारी बस को लेकर पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। फीता काटने के बाद बस में बैठकर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के अंतर्गत भाटपाररानी से लखनऊ तक चलने वाली बस का शुभारंभ किया गया है। यह इलाका परिवहन के मामले में अन्य क्षेत्रों से काफी पिछड़ा है। बस चलने से क्षेत्रीय जनता को लखनऊ आने-जाने के लिए काफी सहूलियत होगी। इस दौरान एसडीएम अंगद यादव, डॉ. अरविंद सहाय, संतोष पटेल, सुशील शाही, आनंद पियूष उपाध्याय, राजेश गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, लक्ष्मण वर्मा, मंटू पटेल, राजेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -
रात में आठ बजे से चलाने की हो रही तैयारी
पहले दिन बस से कुल 10 यात्री नगर से चढ़े। हालांकि परिवहन निगम की ओर से इस नई सेवा को रात्रि में भाटपाररानी से आठ बजे चलाने की तैयारी है। सुबह पांच से 6 बजे तक यह लखनऊ पहुंचेगी। फिर वहां से भी उसी दिन शाम को चलेगी और सुबह तक भाटपाररानी पहुंचेगी। देवरिया डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि नई बस का किराया साधारण ही होगा और लखनऊ तक का किराया 574 रुपये रखा गया है।