{"_id":"6a47f93cf70bee1e93095186","slug":"digital-signature-of-wife-demanded-by-company-before-handing-over-body-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-186060-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शव सौंपने से पहले कंपनी मांग रही थी पत्नी के डिजिटल हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शव सौंपने से पहले कंपनी मांग रही थी पत्नी के डिजिटल हस्ताक्षर
Fri, 03 Jul 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के लंगड़ा बाजार के भगवानपुर टोला निवासी राकेश चौहान (33) के शरीर से अंग निकाल लिए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। पत्नी रंजना देवी का आरोप है कि पति का शव सौंपने से पहले कंपनी ऑनलाइन हस्ताक्षर मांग रही थी। हस्ताक्षर न देने पर शव देने से इन्कार कर रहे थे।
भगवानपुर निवासी राकेश चौहान एक्सफिनिटी कंपनी की ओर से दूसरी बार नवंबर 2025 में पानी के जहाज से वेनेजुएला रवाना हुए थे। रंजना का कहना है कि हादसे से कुछ देर पहले छह मई को भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजे पति राकेश से मोबाइल फोन पर 10-15 मिनट तक वीडियो काॅल से बात हुई थी।
उनका कहना है कि पति काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने छह माह के बेटे ऋत्विक को भी दुलारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंग गायब होने के पर्दाफाश हतप्रभ कर देने वाला है।