फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Difficulty going to college and coaching of student for fear of stages

Deoria News: मनचलों के डर से छात्रा का काॅलेज और कोचिंग जाना हुआ मुश्किल

Tue, 05 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Difficulty going to college and coaching of student for fear of stages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को कुछ मनचलों ने काॅलेज और कोचिंग जाना मुश्किल कर दिया है। आरोप है कि पीड़िता को मनचले रास्ते में घेरकर फब्तियां कसते हैं।
जब पीड़िता ने उन्हें यह कहकर डराना चाहा कि घर जाकर भाई से सारी बातें बताऊंगी तो रविवार की रात दरवाजे पर चढ़ आए और उसके भाई को मारने के लिए दौड़ा लिया। मौके पर पहुंची 112 पुलिस के बाद सब इधर-उधर भागे। पीड़िता ने मां और भाई के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की किशोरी क्षेत्र के एक विद्यालय में 11वीं की छात्रा है। भाई भी उसी कक्षा में पढ़ाई करता है। पिता बाहर रहते हैं। पीड़िता की मां का कहना है कि बेटे, बेटी और बुजुर्ग ससुर के साथ घर पर रहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पखवाड़े से गांव का एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ बेटी को परेशान करता है। दोस्तों को बुलाकर रास्ते में घेरकर फब्तियां कसने लगता है।
दोस्त भी उसके बहकावे में आकर अश्लील हरकत करते हैं। गांव के पास के चौराहे पर कोचिंग सेंटर जाने पर भी घेर लेते हैं। उधर, मनचलों की हरकत से परेशान छात्रा अब काॅलेज और कोचिंग जाने से डर रही है।

मां ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी थानेदार सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मनचलों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed