{"_id":"605f7b7b8ebc3ecbac066c3d","slug":"died-in-road-accident-deoria-news-gkp390041548","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर-निबही मार्ग पर दुर्घटना में पत्नी के सामने ही पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर-निबही मार्ग पर दुर्घटना में पत्नी के सामने ही पति की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर-निबही मार्ग पर शनिवार की शाम सतुआभार गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें पत्नी के साथ बेटी का इलाज करा कर घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बौरडीह गांव निवासी विवेक उर्फ रिंकू (30) शाम को पत्नी और ढाई साल की बेटी को लेकर रुद्रपुर इलाज कराने के लिए आए थे। करीब 7 बजे वह पत्नी और बेटी के साथ बाइक से घर के लिए लौट रहे थे कि रुद्रपुर-निबही मार्ग पर सतुआभार गांव के मोड़ पर सामने से आ रही बाइक सवार से टक्कर हो गई। इसमें विवेक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार रुद्रपुर कस्बा के टेढ़ा स्थान वॉर्ड निवासी नवीन (19) घायल हो गया।
परिवार में मचा कोहराम
रुद्रपुर। बेटी का इलाज कराकर घर लौट रहे विवेक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। उसके सामने पति की घटनास्थल पर मौत हो गई। संयोग रहा कि हादसे में मां और बेटी बाल-बाल बच गए। यह खबर जब गांव पहुंची तो होली की खुशी गम में बदल गई।