{"_id":"66674e4c18e8f7df4f01d174","slug":"dhanyavad-yatra-of-bjp-mp-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-127516-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सदर सांसद आज करेंगे लोकसभा विजय धन्यवाद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सदर सांसद आज करेंगे लोकसभा विजय धन्यवाद यात्रा
Tue, 11 Jun 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया । देवरिया लोकसभा से नव निर्वाचित सांसद शशांक मणि 11 जून को फाजिल नगर और तमकुहीराज विधानसभा के विभिन्न गांवों का लोकसभा विजय धन्यवाद यात्रा के तहत भ्रमण करेंगे। क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। उक्त आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी के माध्यम से देते हुए बताया कि सांसद शशांक मणि सुबह अपने निजी आवास बरपार से 9 बजे फाजिलनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
गुरवलिया, दुदही बाजार, गौरी श्री राम, सेवरही मार्केट, पिपरा घाट जीरो बंधा, गौरहा बाजार, सिसवा नाहर, भुलिया, तमकुही राज, बगही, पटहेरिया चौराहा, फाजिलनगर, होते हुए शाम 6 बजे चौरा बाजार में क्षेत्र की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
उसके बाद अपने निजी आवास बरपार में रात्रि विश्राम करने के पश्चात पुनः 12 जून को देवरिया, रामपुर कारखाना और पथरदेवा विधानसभा के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण भी मौजूद रहेंगे।