फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devotees gathered to perform Jalabhishek in pagodas on the first Monday of Sawan

Deoria News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

Tue, 11 Jul 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to perform Jalabhishek in pagodas on the first Monday of Sawan
सावन के पहले सोमवार को पूजन अर्चन के लिए सोमनाथ मंदिर में उमडे भक्त।संवाद
- सोमनाथ मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ न्यू काॅलोनी, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइंस स्थिति शिव मंदिराें में भोर से ही दिखी रौनक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। श्रावण मास के पहले सोमवार को जनपद के शिवालयों में श्रद्धा एवं भक्ति भाव की रौनक दिखी। भाेर से ही जलाभिषेक व पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालु खासकर महिलाएं स्नान-ध्यान कर नए वस्त्रों में पहुंची। भोले भंडारी को उनके प्रिय प्रसाद सामग्री को चढ़ाई और विधि-विधान से अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसरों में पूरे दिन घंट-घड़ियाल की गूंज और महादेव का जयघोष दोपहर तक चलता रहा।
शहर के सोमनाथ मंदिर, न्यू काॅलोनी के सिद्धेश्वरनाथ, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइंस सहित अन्य शिवालयों में सावन के पहले दिन को लेकर श्रद्धालुओं ने उत्साह संग पूजन-अर्चन किया। सबसे अधिक भीड़ कसया बाईपास मार्ग स्थित सोमनाथ मंदिर पर रही। भीड़ से व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए सोमनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मंदिर के पट सुबह में तीन बजे ही भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, कपूर, दूध, अक्षत, चंदन, भस्म, रूद्राक्ष चढ़ाकर पूरे भक्ति भाव से महादेव की आराधना की। भोर से लेकर सुबह 10 बजे तक सड़कों पर पूजन के बाद समूह में महिलाएं पूजन के लिए जाते और आते दिखीं।
विज्ञापन

-------

सावन के पहले सोमवार को भाटपाररानी के शिव मंदिरों में दिखी भीड़
भाटपाररानी। सावन मास के पहले सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर-हर महादेव के नारों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व बिहार की सरहद पर स्थित बाबा हंसनाथ सोहगरा धाम व बाबा दिगंबर नाथ भिंगारी में भोर से ही मंदिरों के घंटे घनघनाने लगे। यूपी-बिहार दोनों प्रांतों के श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर भोलेनाथ को जल चढ़ाया। पूरा दिन भोले बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां मेले जैसा माहौल रहा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर दोनों प्रांतों की पुलिस मौजूद रही। क्षेत्र के खैराट धर्मखोर करन, अकटही बाजार, बरईपार बाबू आदि अनेक स्थानों पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
----------


हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजता रहा मठिया शिवालय
- दिनभर उमड़ी रही शिवभक्तों की भीड़
-प्राचीन शिव मंदिर खुखुंदू में 17 जुलाई से 24 तक चलेगा शिव महा पुराण कथा
फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। सावन माह के पहले सोमवार को मठिया शिवमंदिर पर भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्तों का रेला उमड़ा। पूरा दिन हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंजता रहा। उधर, 17 जुलाई से 24 तक मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। इसमें कथावाचक केरल के राघवेंद्र शास्त्री कथा का रसपान कराएंगे। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है।

प्राचीन शिव मंदिर खुखुंदू के मठिया में पांच शिवलिंग स्थापित है। जिसमें तीन अलग-अलग मंदिर और दो चबूतरे पर स्थापित हैं। स्थानीय विद्वानों और मंदिर के पुजारी वीरभद्र गिरी के मुताबिक यहां के सभी शिवलिंग त्रेता युग के बताएं जाते हैं। भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए यहां बिहार प्रांत से भी शिवभक्तों आते हैं। मान्यता है कि यहां रुद्राभिषेक का बड़ा महत्व माना जाता है। मनोकामनाएं पूर्ण होने पर शिवभक्त यहां भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक कराते रहते हैं। सावन भर यहां के मंदिरों में शिवभक्त रुद्राभिषेक कराते हैं। पूरे सावन माह भर मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल रहता है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स भी तैनात रहती है। इसके अलावा शेरवां बभनौली, करौदी, परसिया मिश्र, कोला, गांगी, आदि शिव मंदिरों पर भी शिवभक्तों ने भोलेनाथ का दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed