फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devotees danced to the performances of Dhol and Tasha Dal from Maharashtra in the city pandal.

Deoria News: शहर के पंडाल में महाराष्ट्र से आए ढोल, ताशा दल की प्रस्तुतियों पर झूमे भक्त

Mon, 23 Oct 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the performances of Dhol and Tasha Dal from Maharashtra in the city pandal.
हिन्दू सम्राट दल ने महाराष्ट्र से ढोल ताशा दल मगाया है इनकी लयबद्ध प्रस्तुतिया श्रद्धालुओ को अ​
- श्रद्धापूर्वक उपासकों ने रखा महाअष्टमी का व्रत, पूजी गईं महागौरी
विज्ञापन

- पंडालों में दर्शन एवं पूजन के लिए उमड़ने लगे श्रद्धालु, बच्चों ने लिया मेले का आनंद
- नगरपालिका रोड में मुंबई से आए ढोल व ताशा दल की प्रस्तुतियां रही आकर्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शारदीय नवरात्र के महा अष्टमी पर रविवार को साधकों ने श्रद्धाभाव से व्रत रखा और देवी दुर्गा की पूजन अर्चना की। घरों में पूरे भक्ति पूर्ण माहौल में दुर्गा चालीसा का पाठ हुआ। पंडालों में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों के दर्शन व पूजन में श्रद्धालु जुटे रहे। दर्शन करने आए लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पूजन समितियों व प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे।
महाअष्टमी पर्व पर घरों में सुबह से ही पूजन की तैयारियां चलती रहीं। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन व्रत रहकर साधकों ने देवी के विविध रूपों की अर्चना जयघोष के साथ की। दिन की अपेक्षा शाम को पूजा पंडालों में प्रतिमाओं के दर्शन के लिए परिवार संग लोग निकले बच्चों ने परंपरागत मेले का उत्साह संग आनंद लिया। गुब्बारे, खिलौने सहित अपने मनपसंद सामानों की खरीदारी अभिभावकों से कराई। शहर के विभिन्न पूजन समितियों के पंडाल व प्रतिमाओं की आकर्षक सजावट सभी को खूब आकृष्ट कर रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका रोड में हिंदू सम्राट दल ने इस बार आई एकविरा ढोल ताशा पथक कासारगली माझगांव, मुंबई से 30 लोगों का समूह बुलाया है। दोपहर में एक बजे दल ने अपनी प्रस्तुतियों से राहगीरों को रुकने पर मजबूर कर दिया। टीम लीडर कुणाल नाकवा व हर्षद नाकवा ने बताया कि दल ने पूना, लोनावाला, ताज होटज मुंबई, गुजरात, यूपी, बिहार, दिल्ली, केदारनाथ तक प्रस्तुतियां दी हैं। सम्राट क्लब भुजौली काॅलोनी के अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने बताया कि सोमवार को कन्या पूजन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आचार्य रामचंद शुक्ल क्लब संयोजक अश्वनी मणि तिवारी बजरंगी ने बताया कि मंगलवार को 501 कन्याओं का पूजन समारोह होगा। वहीं रेड ईगल क्लब हनुमान मंदिर रोड में अध्यक्ष सूरज यादव, गुड्डू यादव, कमलेश तिवारी ने सुबह व शाम में महाआरती में हिस्सा लिया।
-----
शहर में इन मार्गों पर रूट डाइवर्जन
कोतवाली रोड, मालवीय, मोतीलाल, जलकल, सिविल लाइंस, राघव नगर, नगर पालिका रोड पर बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- जेल के पहले बड़े वाहन रोके जाएंगे। गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को पुरवा चौराहे के पास रोका जाएगा।
- शहर के राघव नगर मोहल्ला में वन वे की व्यवस्था रहेगी।
--------------
फैक्ट फाइल
- जिले में कुल मूर्ति की संख्या 1590
- मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए 68 मजिस्ट्रेट, आठ रिर्जव मजिस्ट्रेट
- जिले के लिए तीन नोडल अधिकारी
- मूर्ति विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम व गोताखोरों, नाव की व्यवस्था
- गुमशुदा के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था
- सरकारी अस्पताल में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती
-----------------
लगातार आठवें दिन चला भंडारा
हिंदू सम्राट दल की ओर से 21 वर्षों से लगातार माता रानी की प्रतिमा की स्थापना नगरपालिका रोड में की जा रही है। रविवार को लगातार आठवें दिन यहां पर दोपहर में भंडारे का आयोजन ब्लूमिंग रोज एकेडमी नेहरु नगर चकियवां की ओर से हुआ। प्रबंधक विजय पटेल, प्रधानाचार्य अंजली यादव सहित छात्रों ने इसमें सहयोग किया। इस दौरान अनिल गुप्ता, सुधीर गुप्ता, भरत कुमार, संजय जायसवाल,राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
------
रोटरैक्ट क्लब की ओर से आयोजित हुआ कन्या पूजन कार्यक्रम
मालवीय रोड में रविवार की शाम को रोटरैक्ट क्लब की ओर से कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आए साधकों में प्रसाद वितरण किया गया। संयोजक राहुल सोनी, दीपक वर्मा, सचिव प्रियेश गुप्ता ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। इसमें रोटेरियन रजनीश शुक्ला, डॉ.धनंजय पांडेय, वाशु सोनी, निर्भय वर्मा, रमेश सोनी सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

-------
यूरो किड्स यूनिसन स्कालर्स स्कूल में डांडिया में झूमे लोग
देवरिया। साकेतनगर स्थित यूरो किड्स यूनिसन स्कालर्स स्कूल में नवरात्र के अवसर पर डांडिया उत्सव कार्यक्रम का आयोजन राघवनगर स्थित एक होटल में हुआ। इसमें विद्यार्थियों के अलावा अभिभावकों व शिक्षकों ने उत्साह संग भाग लेकर ताल से ताल मिलाकर इस पल का आनंद लिया। अभिषेक और संस्कृति कार्यक्रम के एंकर रहे। निदेशक श्वेता जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की ओर से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान प्रिया, कल्पना, नुपूर, अंजली, प्रीति, नंदिनी आदि मौजूद रहीं।


---------
हियुवा की महिला इकाई ने किया दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ
देवरिया। विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की ओर से रविवार को मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर देवरिया खास में सामूहिक दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। वाद्य यंत्रों के साथ 11 पाठ से माहौल भक्तिमय हो उठा। इसका आरंभ मंदिर के महंथ परमात्मा दास, प्रांत सहसंयोजिका सुमन तिवारी, विभागाध्यक्ष भरत अग्रवाल, पुरुषोत्तम मरोदिया, पूनम सिंह ने मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मीरा मणि, पूनम मिश्रा, आशा दूबे, संभावना, मंजू उपाध्याय, पूनम तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed