फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devotees danced to bhajans and songs

Deoria News: भजन व गीत पर झूम उठे श्रद्धालु

Thu, 28 Aug 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to bhajans and songs
सलेमपुर। नगर के श्री मुरली मनोहर रास मंदिर में चल रहे हैं सोलह दिवसीय श्री राधाकृष्ण जन्म महोत्सव के 11वें दिन भजन व गीत पर श्रद्धालु झूम उठे। गुरु वेद प्रकाश अपने प्रवचन में श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में विस्तार से बताया। कालिया नाग को कंस ने यमुना में भेज दिया। उसके जहर से यमुना का जल काला पड़ गया। इस जल को पीने से पशु पक्षी और लोग मरने लगे। नंदगांव के लोग सोचने लगे कि अब गांव छोड़कर कहीं और बसना पड़ेगा, लेकिन श्रीकृष्ण को ऐसा होना मंजूर नहीं था। एक दिन खेल-खेल में श्रीकृष्ण यमुना नदी में कूद पड़े और कालिया नाग के सामने पहुंच गए। कालिया का वध कृष्ण करने ही वाले थे कि कालिया नाग की कन्याएं प्राण की रक्षा की प्रार्थना करने लगी। श्रीकृष्ण ने कालिया को नंद गांव से दूर जाने के लिए कह कर माफ कर दिया। कालिया ने श्रीकृष्ण के सामने सिर झुका दिया और श्रीकृष्ण ने कालिया के फन पर खड़े होकर नटराज के रूप में नृत्य करना शुरू कर दिया। नंद गांव के लोग यह देख हैरान रह गए। इस दौरान रामरतन गुप्त, शंभू दयाल गुप्ता, रामविलास तिवारी, विजय जायसवाल, ओंकार नाथ, संजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, लव वर्मा, सूरज वर्मा, मदनजी, अशोक कुमार, धर्मेंद्र यादव, डॉ. ओएसएन तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, शंकर प्रसाद, कुंती देवी, विद्यावती, माया देवी, सरोज देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed