फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devotees became emotional after seeing Ram Vanagman

Deoria News: राम वनगमन देख भावुक हुए श्रद्धालु

Tue, 29 Oct 2024 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after seeing Ram Vanagman
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। पहाड़पुर गांव स्थित सिद्धपीठ शिव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्री अनंत शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ के छठे दिन रामलीला मंडली के कलाकारों ने अयोध्या में राम के राज्याभिषेक, कैकेई के दो वर मांगने, राम वनगमन आदि प्रसंग का मंचन किया। बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र के पहाड़पुर गांव स्थित शिव मंदिर पर चल रहे महायज्ञ के छठे दिन रामलीला मंडली के कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि अयोध्या के चक्रवर्ती राजा दशरथ ने ज्येष्ठ पुत्र राम को राजा बनाने का फैसला कर लिया। राम के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही हैं। प्रजा अपने प्रिय राम को राजा के रूप में देखने के लिए उत्सुक थी। इसी बीच सबको विस्मित करती हुई कैकेई कोप भवन में चली गईं। जानकारी होने के बाद दशरथ उनके कक्ष में गए। कैकेई ने दशरथ से पूर्व में प्राप्त दो वर, भरत को राज्याभिषेक व राम को चौदह वर्ष का वनवास मांग लिया।
विज्ञापन

इससे दशरथ हतप्रभ रह गए। राम उनके पास पहुंचे। पिता की विवशता को जानकर उन्होंने कहा कि हे राजन! आप धर्मप्रिय, प्रतापी राजा हैं। आपको इतना अधीर होना शोभा नहीं देता। मैं माता कैकेई के इन दोनों वचनों को शिरोधार्य कर रहा हैं। इसलिए आप धर्म से विचलित न होइए।
विज्ञापन

राम के साथ लक्ष्मण और सीता भी अंततः वन जाने को तैयार हो गए। राम, सीता और लक्ष्मण को तपस्वी परिधान धारण कर वन जाते देख सभी दर्शक भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed