फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Detainee attempts to escape from hospital

अस्पताल में जाली तोड़कर बंदी ने भागने का प्रयास किया

Fri, 03 Apr 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Detainee attempts to escape from hospital
अस्पताल में जाली तोड़कर बंदी ने भागने का प्रयास किया
विज्ञापन

अपहरण के मामले में बंद है गोरखपुर का रहने वाला प्रमोद
देवरिया। जिला अस्पताल के स्नन घर की जाली तोड़कर एक बंदी ने भागने का प्रयास किया। संयोग ही रहा कि ड्यूटी में लगे बंदी रक्षकों ने देख लिया और उसका प्लान फेल हो गया। मामला शुक्रवार की सुबह का है। जानकारी होने पर जिम्मेदारों के हाथ-पांव फूल गए।

गोरखपुर जिले का रहने वाला 22 वर्षीय प्रमोद का कुशीनगर जिले की किसी युवती से संबंध था। इस मामले में युवती के परिवारवालों ने केस दर्ज कराया था। कुशीनगर जिले की पुलिस ने प्रमोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार की शाम उसके पेट में दर्द होने लगा। जेल से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इमरजेंसी से चिकित्सकों ने पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती कर दिया। उसके साथ ड्यूटी पर दो बंदी रक्षक तैनात किए गए। शुक्रवार की सुबह प्रमोद जिला अस्पताल के स्नान घर में गया। बंदी रक्षक बाहर खड़े थे। प्रमोद स्नान घर के पीछे की तरफ लगे जाली को तोड़कर भागने की फिराक में था। संयोग ही था कि देर होने पर एक बंदी रक्षक पीछे की तरफ चला गया। जाली तोड़ते हुए उसने प्रमोद को देखा तो उसके होश उड़ गए। फिर दोनों बंदी रक्षकों ने उसे पकड़ लिया। इस बाबत जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि बंदी रक्षकों ने जानकारी दी थी। जांच-पड़ताल की गई। उसकी सुरक्षा और कड़ी करते हुए पूरी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed