{"_id":"623c2f23868a350272124dc3","slug":"deoria-two-teenagers-died-who-went-to-feed-the-pig","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ताल में सुअर चराने गई दो किशोरी डूबीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ताल में सुअर चराने गई दो किशोरी डूबीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे
Thu, 24 Mar 2022 02:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:13 PM IST
सार
यह हादसा खुखुंदू के भरौली गांव के पास हुआ है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।
विज्ञापन
डूबना (प्रतीकात्कम तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली गांव के एक वर्ग के कुछ लड़के और लड़कियां बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित ताल में सुअर चराने गए। इसी दौरान दो किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना वहां मौजूद अन्य लड़कों के जरिए परिजनों को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकाल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
भरौली निवासी छाया कुमारी (12) पुत्री छोटेलाल बासफोड़ और खुश्बू कुमारी (10) पुत्री पतरु बासफोड़ पड़ोस के अन्य बिरादरी के लड़को के साथ गांव के पश्चिम स्थित ताल में सुअर चराने गई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां एक साथ थी। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चली गई। डूबता देख वहां मौजूद लड़को ने शोर मचाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। परिजन दोनों शवों को घर के दरवाजे रखकर बैठे हुए थे।
विज्ञापन