फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Stadium beat Sunbeam Cricket Academy by six wickets

Deoria News: देवरिया स्टेडियम ने सनबीम क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से हराया

Sat, 25 Apr 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Deoria Stadium beat Sunbeam Cricket Academy by six wickets
देवरिया। अंडर -13 हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में देवरिया स्टेडियम ने सनबीम क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में कमला क्रिकेट एकेडमी ने सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी को नाै विकेट से हराकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सुबह छह बजे से देवांश क्रिकेट एकेडमी और देवरिया स्टेडियम के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल दो बजे से कमला क्रिकेट एकेडमी और फैसल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन



सनबीम क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनबीम क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में 145 रन बनाया। इसमें राज ने 39 और हिमांशु ने 16 रन बनाया। देवरिया स्टेडियम की तरफ से हिमांशु ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया स्टेडियम ने 20 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें कृतार्थ ने 75 रन और प्रियांशु ने 29 रन बनाए। सनबीम क्रिकेट एकेडमी की तरफ से दिव्यांशु, राज और रुद्रांश ने एक-एक विकेट लिया। देवरिया स्टेडियम ने सनबीम क्रिकेट एकेडमी को छह से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृतार्थ राय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


दूसरा मैच कमला क्रिकेट एकेडमी और सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी 100 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें गगन ने 16 रन और उत्कर्ष ने 14 रन बनाए। कमला क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सबसे अधिक अमन यादव ने पांच विकेट और आयुषी ने दाे विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमला क्रिकेट एकेडमी ने 13.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें आकर्ष ने 48 रन और आदर्श ने 31 रन बनाए। कमला क्रिकेट एकेडमी ने सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी को नाै विकेट से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अमन यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर कोच शैलेंद्र सिंह, धनंजय पांडेय, सुनील त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed