{"_id":"5872809b4f1c1b1629ba834d","slug":"deoria-sp-s-dummy-fired-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंका
देवरिया/ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक की बर्खास्तगी की मांग को लेकर रुद्रपुर में लोगों ने उनका पुतला जलाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुर कांड को लेकर जिले में पुलिस अधीक्षक की कार्य प्रणाली के खिलाफ रविवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। नगर के बभवली चौराहे पर जुटे लोगों ने पुलिस अधीक्षक के बर्खास्तगी की मांग की। नाराज लोगों ने एसपी का पुतला जलाया।
पुलिस अधीक्षक का पुतला लिए लोग मुख्य बाजार में घूमकर प्रदर्शन किए। बभवली चौराहे पर एसपी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि मदनपुर थाना जलाने वाले मुख्य उपद्रवियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। पहले दिन पुलिस अधीक्षक की सुस्ती के कारण आरोपियों को फरार होने का मौका मिल गया। अब वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे।
मदनपुर थाना में उपद्रवियों के कब्जे में था और देवरिया से पुलिस को तीस किलोमीटर की दूरी तय करने में तीन घंटे लग गए है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी एक विशेष समुदाय के लोगों को प्रश्रय दे रहे है। ऐसे में विधान सभा चुनाव के दौरान जिले में हालात बिगड़ भी सकते है। एसपी के कार्यकाल में त्योहारों में बवाल हो रहा है। दंगा करने वालों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनके मनोबल बढ़ते जा रहा है।
विज्ञापन
लार में सरेआम हथियारों का प्रदर्शन हुआ। मदनपुर थाने में पुलिस के असलहे लूटे गए। ऐसे लोगों पर रासुका की कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने एसपी के बर्खास्तगी की मांग को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा। पुतला जलाने वालों में सुंधाशु मौलि ओझा, दीपक सिंह गब्बू, शिवम श्रीवास्तव, मनोज सिंह, संगम शुक्ला, बद्रीनाथ, अतुल शाही, सन्नी जायसवाल, शिव महिमा कुशवाहा, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।