फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria soler plant

500 करोड़ की लागत से देवरिया में लगेगा सौ मेगावाट को सोलर पावर प्लांट

Wed, 24 Jul 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
deoria soler plant
deoria soler plant
लखनऊ के विशेष ध्यानार्थ
विज्ञापन

500 करोड़ की लागत से 100 मेगावाट का सोलर पॉवर प्लांट लगेगा
रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के जंगल ठकुरही गांव में 550 एकड़ भूमि पर होगी स्थापना
28 को लखनऊ में ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी में भूमिपूजन की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 28 जुलाई को होने जा रही इंवेस्टर्स समिट देवरिया के लिए बड़ी सौगात लाने वाली है। इसमें 500 करोड़ की लागत से जिले में लगने वाले सोलर पॉवर प्लांट परियोजना का शिलान्यास होगा। रुद्रपुर क्षेत्र के जंगल ठकुरही गांव में 550 एकड़ भूमि पर लगने वाले इस प्लांट से 100 मेगावाट बिजली पैदा की जाएगी। मार्च 2020 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है। दावा किया जा रहा है कि पॉवर प्लांट लगने के बाद न सिर्फ देवरिया बल्कि गोरखपुर के सहजनवां व अन्य इलाकों की बिजली के लिए अन्य जिलों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी।
प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित देवरिया में सोलर पॉवर प्लांट लगाने का जिम्मा लखनऊ की एम प्लस पॉवर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। काफी समय से कंपनी इसके लिए जमीन की तलाश में जुटी थी। जिला प्रशासन की मदद से रुद्रपुर तहसील अंतर्गत जंगल ठकुरहीं गांव में 550 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। यह इलाका शहर से भी सटा है। कंपनी के चीफ एडवाइजर व बिजली निगम के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर मधुसूदन गुलाटी ने बताया कि करीब 350 किसानों से 25 वर्षों के अनुबंध पर किराए पर भूमि ली गई है। सोलर पॉवर प्लांट से प्रदूषण मुक्त 100 मेगावाट बिजली तैयार होगी। करीब 500 लोगों को रोजगार देने का भी लक्ष्य है। 28 जुलाई को लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भूमि पूजन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

ग्रिड से दूसरे जिलों में भी जाएगी बिजली
सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली दूसरे जिलों में भी बेचने की तैयारी है। इसके लिए जिले के ही चकराती के पास 220 केवी लाइन से जोड़कर सोलर पॉवर प्लांट की बिजली को ग्रिड के माध्यम से बेचा जाएगा। कंपनी के चीफ एडवाइजर के मुताबिक जिले में बिजली की कुल खपत 30-35 मेगावाट ही है। इससे अतिरिक्त बिजली की बिक्री गोरखपुर के सहजनवां, कुशीनगर में बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर पॉवर प्लांट के रूप में करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश जिले में होने जा रहा है। 28 को इसकी ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी है। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
- अमित किशोर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed