फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

तेज रफ्तार पिकप ने रेलवे फाटक तोड़ा

Sat, 14 Sep 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
deoria
भटनी में रेल फाटक ठीक करते रेलकर्मी - फोटो : SALEMPUR
तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे फाटक तोड़ा
विज्ञापन

भटनी। तेज रफ्तार पिकअप ने शनिवार शाम रेलवे फाटक तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ की टीम ने दोनों साइड जंजीर बाध खड़े हुए तो रेलकर्मियों ने कासन पर ट्रेनों को चलाया। करीब एक घंटे तक रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। आरपीएफ टीम पिकअप चालक की तलाश में जुटी है। नगर के 116 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार शाम करीब चार बजे वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन के आने की सूचना पर केबिनमैन रेल फाटक बंद कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने निकलने के प्रयास में रेलवे फाटक तोड़ कर भाग गया। सूचना पर रेलकर्मियों और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ दोनों तरह जंजीर बाध खड़े हो गए। तब स्टेशन अधीक्षक के निगरानी में काशन से ट्रेन को निकाला गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेल फाटक ठीक किया गया। इस दौरान ट्रेनों को भाटपाररानी, भटनी और नूनखार स्टेशनों पर खड़ा किया गया। फाटक ठीक होने के बाद आरपीएफ टीम वाहन चालक की तलाश में जुटी है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आर के यादव ने बताया कि किसी वाहन ने रेल फाटक तोड़ दिया था। करीब एक घंटे तक ट्रेनों को काशन पर चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed