फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

सीआईबी का छापा, तत्काल आरक्षित टिकट के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2019 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
deoria
सीआईबी पकड़ा गया टिकट दलाल - फोटो : SALEMPUR
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---
- सलेमपुर के एक कम्प्यूटर सेंटर पर छापेमारी कर सीआईबी ने संचालक को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। सीआईबी की टीम ने मंगलवार को स्थानीय ब्लाक कार्यालय के समीप एक कम्प्यूटर सेंटर पर छापेमारी कर संचालक को पकड़ लिया। उसके पास से 29 आरक्षित ई-रेल टिकट, तीन तत्काल टिकट और दो सामान्य आरक्षित टिकट बरामद हुए। पुरानी तिथियों के भी 24 आरिक्षत ई-टिकट मिले। टीम ने दुकान से लैपटॉप, प्रिंटर, तीन मोबाइल फोन समेत अन्य सामान कब्जे में ले लिया। बरामद टिकट की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए सेंटर संचालक ने पूछताछ में अपना नाम लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव निवासी रामसकल चौहान बताया। सीआईबी भटनी के प्रभारी संजय राय ने बताया कि फर्जी ढंग से 52 आईआरसीटीसी पर्सनल यूजर आईडी बनाकर एएनएमएस साफ्टवेयर की मदद से रामसकल ई-टिकट बनाता था। ग्राहकों से 500-600 रुपये तक अधिक लेकर ई-टिकट बेचता था। करीब चार वर्षों से वह अवैध टिकट के धंधे में लिप्त था। पूछताछ में उसने वर्ष 2019 में चार लाख कीमत के करीब 280 ई-टिकट बनाने की बात बताई। सीआईबी प्रभारी ने बताया कि सलेमपुर, देवरिया, भटनी में सक्रिय कई अन्य टिकट दलालों का भी नाम सामने आया है। जल्द ही उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई अब्दुस्सलाम खान, दिलीप कुमार सिंह, कांस्टेबल सुनील यादव, अमित कुमार सिंह, मनोज तिवारी, विजय बहादुर गौड़, प्रभाकर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed