{"_id":"66cfbef032c04e359c0af13a","slug":"deoria-news-woman-cheated-of-rs-1380-lakh-in-the-name-of-getting-land-in-gorakhpur-police-engaged-in-investigation-deoria-news-c-208-1-deo1004-133835-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोरखपुर में जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 13.80 लाख की ठगी, जांंच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोरखपुर में जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 13.80 लाख की ठगी, जांंच में जुटी पुलिस
Thu, 29 Aug 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। गोरखपुर के सिंघड़िया इलाके में जमीन दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने गांव की महिला को झांसे में ले लिया। उसने धीरे-धीरे महिला से 13.80 लाख रुपये हड़प लिया है। ठगी की शिकार महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक सप्ताह पहले आरोपी विनोद तिवारी के खिलाफ जालसाजी और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस वादी महिला द्वारा जमीन के लिए अपने बैंक खातों से जालसाज के एसबीआई और बड़ौदा यूपी बैंक के खातों में भेजे गए रुपये का सबूत इकट्ठा कर रही है।
थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी सुनीता देवी ने तरकुलवा थाने में तहरीर दी, जिसके अनुसार, नौ साल पहले गांव का ही रहने वाला विनोद तिवारी पुत्र स्व. चंद्रभूषण तिवारी निवासी श्रवण नगर सिंघड़िया कूड़ाघाट, गोरखपुर ने उनको गोरखपुर के सिंघड़िया इलाके में जमीन दिलाने का झांसा देकर जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर धीरे-धीरे 13.80 लाख रुपये हड़प लिया। इसमें से 1.35 लाख रुपये नकद और बाकी आरोपी के एसबीआई और बड़ौदा यूपी बैंक के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।
महिला के पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। इसका फायदा उठाकर आरोपी महिला से रुपये हड़प लिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि आरोपी के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए रुपये का सबूत इकट्ठा किया जा रहा है। ट्रांजेक्शन का एविडेंस मिलने के बद आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।