फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: There was a crowd of patients in the medical college, the system was affected.

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों रही भीड़, व्यवस्था पर पड़ा असर

Fri, 30 Aug 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: There was a crowd of patients in the medical college, the system was affected.
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। इसका असर बृहस्पतिवार को व्यवस्था पर पड़ा। हर जगह मरीजों को इंतजार करना पड़ा। कई स्थानों पर बगल से अंदर जाने को लेकर हो-हल्ला और धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों ने समझाया-बुझाया। उमस भरी गर्मी के कारण मरीज और तीमारदार परेशान रहे।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोग भी इलाज कराने आए थे। सुबह आठ बजे से ही पर्ची काउंटर पर लाइन लग गई, जो दोपहर करीब 1.20 बजे तक रही। इलाज कराने के लिए 2519 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा करीब 1400 से अधिक पुराने मरीज भी पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन के बाद लोग मरीज ओपीडी में पहुंचने लगे और लाइन लगनी शुरू हो गई। मेडिसिन में डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. विश्वजीत, डॉ. प्रांजल ने 536 मरीजों का इलाज किया। यहां सुबह 11 बजे लंबी कतार थी। बगल से जाने पर लोगों ने हंगामा मचाया। हड्डी रोग में भी भीड़ रही। डॉ. रजनीश, डॉ. शुभम, डॉ. शंभू ने 404 मरीजों का इलाज किया। सर्जरी में भी भीड़ थी, यहां भी हंगामा हुआ, सुरक्षा कर्मियों ने शांत कराया।
विज्ञापन

डॉ. मानवेंद्र ने 150 मरीजों का इलाज किया। ईएनटी में भी भीड़ रही। करीब 2.20 बजे तक लाइन लगी थी। डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने 243 मरीजों का इलाज किया। यहां भी मरीजों ने आपस में धक्का-मुक्की की। मानसिक रोग में डॉ. अंबु पांडेय ने 111, चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति सिंह ने 162 मरीजों का इलाज किया। नेत्र विभाग में भी अधिक मरीज पहुंचे। डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. प्रकाश कुमार ने 235, चर्म रोग में डॉ. अजीत पाल, डॉ. सुधा, डॉ. प्रकृति ने 325, कम्युनिटी मेडिसिन में 90, दंत रोग में डॉ. अफसाना, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. प्रियंका ने 101 मरीजाें का इलाज किया। उधर पैथाेलाॅजी जांच के रजिस्ट्रेशन, एक्स-रे सेंटर व दवा काउंटर पर भी भीड़ रही। उमस भरी गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में भीड़ बढ़ी है। लोगों को कुछ परेशानी हुई होगी। सभी को इलाज, जांच, दवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लोगों को व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की जरूरत है।

डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed