{"_id":"66eb3c4ac091e835500be7f4","slug":"deoria-news-teenager-injured-in-accident-dies-during-treatment-deoria-news-c-208-1-deo1004-135611-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत
Thu, 19 Sep 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक किशोर की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज देवरिया में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर नहर पुलिया के पास देवरिया-कसया मार्ग पर मंगलवार की देर शाम में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में कसया थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव के रहने वाले मुन्ना गुप्ता (35) की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि बघौचघाट थाना क्षेत्र घुडीकुंड खुर्द के रहने वाले क्रांतिवीर सिंह (14) पुत्र संजय सिंह व बसंत सिंह (15) पुत्र रामयादी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद दोनों घायलों को सीएचसी तरकुलवा में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उनको महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में रेफर कर दिया। बुधवार की दोपहर में उपचार के दौरान घायल क्रांतिवीर सिंह की मौत हो गई। दूसरे बसंत की हालत भी नाजुक बनी हुई है।