फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News Six Murder Case No one had called Prem Yadav He himself went to Lehra Tola village

Deoria Murder Case: सीडीआर से सामने आया छह कत्ल का सच, प्रेम को किसी ने कॉल नहीं की थी, वो खुद गया लेहड़ा टोला

Mon, 09 Oct 2023 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Oct 2023 10:56 AM IST
सार

देवरिया के फतेहपुर के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। प्रेम यादव को किसी ने फोन कर लेहड़ा टोला नहीं बुलाया था। वह खुद गया था। सीडीआर से पता चला है कि एक अक्तूबर की रात 9:45 के बाद किसी की कॉल नहीं आई। पुलिस की जांच में परिजनों का सुबह किसी के फोन आने पर घर से निकलने का दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Deoria News Six Murder Case No one had called Prem Yadav He himself went to Lehra Tola village
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया के फतेहपुर के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि घटना के पहले प्रेम यादव को किसी ने फोन कर लेहड़ा टोला नहीं बुलाया था, बल्कि वह खुद गया था। पुलिस को मिले मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड के मुताबिक, एक अक्तूबर की रात 9.45 बजे के बाद प्रेम यादव के मोबाइल पर किसी की कॉल नहीं आई थी। 
विज्ञापन


प्रेम के परिजनों का घटना के दिन उसके मोबाइल पर फोन आने के बाद घर से निकलने का दावा गलत साबित हो रहा है। सामूहिक हत्याकांड में जान गंवाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के मोबाइल फोन का पुलिस सीडीआर निकाल कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीडीआर में प्रेम के नंबर से एक अक्तूबर की रात 9:45 के बाद किसी से कोई बात नहीं हुई थी, जबकि उनके परिजन घटना की सुबह किसी का फोन आने पर घटनास्थल पर प्रेम यादव के पहुंचने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में मारे गए दूबे परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर की भी छानबीन चल रही है। सुबह छह बजे से घटना के बाद तीस मिनट के भीतर किन-किन लोगों से दूबे परिवार के सदस्यों की बात हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है।

घटना के बाद नामजद आरोपियों से बात करने वालों को पुलिस जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। घटना में शामिल लोगों की सीडीआर निकाले जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

मृतक प्रेम के परिजनों से मिला सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल
फतेहपुर नरसंहार में मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के परिजनों से रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की। सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर प्रेम यादव के परिजनों को नोटिस मिलने के बाद सपा नेताओं ने परिजनों से मिलकर साथ देने का आश्वासन दिया।

 

सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य ओपी यादव, श्याम देव यादव, बेचूलाल चौधरी, अवनीश यादव मृतक प्रेम यादव के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि घटना में दो परिवार के लोगों का नुकसान हुआ है। प्रशासन एक तरफा कार्रवाई करने के मूड में है। 

 

पीड़ित मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिजनों को प्रदेश सरकार परेशान कर रही है। भाजपा के इशारे पर अधिकारियों द्वारा विधिक कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सपा किसी भी सूरत में अन्याय नहीं होने देगी। परिवार के साथ सपा हर समय खड़ी रहेगी।

 

ये है पूरा मामला

बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीते सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed