फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Saryu is getting worse, 96 cm above the danger mark

Deoria News: विकराल होती जा रही सरयू, खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर

Tue, 27 Aug 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Saryu is getting worse, 96 cm above the danger mark
भागलपुर। सरयू नदी विकराल होती जा रही है। पिछले चार दिन से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे तटवर्ती गांव के लोगों की दुश्वारियां लागातार बढ़ती जा रही हैं। नदी का पानी गांवों में घुसने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह से आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे के दौरान जलस्तर कम होने का पूर्वानुमान लगाया है। सोमवार चार बजे नदी का जलस्तर रेगुलेटर पर 65.26 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 64.30 मीटर 96 सेमी ऊपर है। नदी का पानी तटवर्ती इलाकों में तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

देवरहा बाबा आश्रम पर जाने वाली सड़क के ऊपर से पानी बहने के कारण प्रशासन ने आने-जाने के लिए दो नावों की व्यवस्था की है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियां स्थापित कर कर्मचारियों को 24 घंटे मौजूद रहने को कहा है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि नदी में आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। अगले 24 घंटे में नदी का जलस्तर कम होने का अनुमान है। जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed