{"_id":"66ecb82a8e73c1931c038dc4","slug":"deoria-news-road-will-not-be-allowed-to-emerge-from-land-until-proper-compensation-is-received-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-135671-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उचित मुआवजा मिलने तक जमीन से नहीं निकलने देंगे सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उचित मुआवजा मिलने तक जमीन से नहीं निकलने देंगे सड़क
Fri, 20 Sep 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। नवलपुर चौराहा पर बृहस्पतिवार को भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के लोगों की बैठक प्रमोद यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें कौड़िया मिश्र, श्यामपुर, जयराम कौड़िया, कौड़िया, अहिरौली के किसानों ने भाग लिया। किसानों ने सर्वसम्मति से कहा कि जब तक हमारे भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिल जाएगा तब तक इस इलाके से सड़क को हम लोग की जमीन से नहीं निकलने दिया जाएगा।
हम किसानों की जमीन का मुआवजा सर्किल रेट से चार गुना तत्काल भुगतान कराया जाए और भुगतान के अंदर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। दूसरी बैठक सिसवा पांडेय में हुई। जहां गांव के दो दर्जन से ज्यादा किसान शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि मुआवजा हमारा अधिकार है। कोई हम सरकार से भीख नहीं मांग रहे हैं। हम अपनी जमीन का उचित मुआवजा मांग रहे हैं। 23 तारीख को भूमि अधिग्रहण संबंधित अपनी मांग को लेकर जिला मुख्यालय का घेराव किया जाना है। अभी तक कोई शासनादेश या लिखित भूमि अधिग्रहण कानून के उपर नहीं आया है।
बैठक को प्रेमचंद यादव, बालेंद्र मौर्य, संजय गॉड, हरे कृष्ण कुशवाहा, प्रमोद यादव, विनय कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान बैजनाथ विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, धनंजय तिवारी, मनी शंकर मिश्रा, श्री प्रकाश,गजेंद्र यादव, उमेश यादव, अमरनाथ, शैलेश, सोनू कुमार, बलिराम आदि किसान मौजूद रहे।