फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Pit formed at Tikampar intersection, culvert becomes deadly, people worried

Deoria News: टीकमपार चौराहे पर बना गड्ढा, पुलिया हुई जानलेवा, लोग परेशान

Mon, 26 Aug 2024 01:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Aug 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
Deoria News: Pit formed at Tikampar intersection, culvert becomes deadly, people worried
भाटपाररानी। टीकमपार चौराहे पर गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। घरों से निकले गंदे नालियों के पानी से उठ रही बदबू ने लोगों का जीना दूभर कर रहा है। यह क्षेत्र की व्यस्ततम सड़क है, इस मार्ग से कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। मगर इसका पूछनहार कोई भी नहीं है। इस ओर न तो प्रशासन का ध्यान है न ही किसी जनप्रतिनिधि का, इससे जनता में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव निवासी सूरज जयसवाल, देवीलाल, सभा कुंवर, भगत प्रसाद आदि ने बताया कि इस समस्या से हर व्यक्ति प्रभावित है। शिकायत के बाद जनप्रतिनिधि आश्वासन तो देते हैं लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान रामनारायण कुशवाहा का कहना है कि इसके लिए मैंने कई बार अधिकारियों से मौखिक शिकायत किया लेकिन ठीक नहीं हुआ। अब इसके लिए पत्राचार होगा। वहीं टीकमपार से नेटुआबीर चौराहा को जाने वाली सड़क पर पुराना स्कूल के समीप सड़क के बीचो-बीच पुल का होल बड़ा हो जानेे और स्लैब टूट जाने से वह जानलेवा बना हुआ है।
विज्ञापन


कोट
शिकायत मिलती है तो विभाग को पत्र लिखकर इसे ठीक कराया जाएगा। जनता से जुड़ी समस्याओं का हर हाल में निदान होगा।

-हरिशंकर लाल, एसडीएम, भाटपाररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed