{"_id":"66eb4071aeb26315ea030ae5","slug":"deoria-news-mother-riding-bike-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-son-injured-deoria-news-c-208-1-deo1004-135565-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल
Thu, 19 Sep 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर बनकटा थाना के भठवा पांडेय गांव के समीप बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को भाटपार रानी पीएचसी भेजा गया। चिकित्सक ने मां को मृत घोषित कर दिया और घायल बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
खामपार थाना क्षेत्र के मिस्कारचक निवासी सरफ़ुद्दीन 25 व उसकी मां मुन्नी खातून 45 पत्नी स्व. मुस्तफा बुधवार की सुबह बाइक से अपने रिश्तेदारी से घर आ रहे थे। बाइक सरफुद्दीन चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। भठवा पांडेय गांव के समीप वे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी भेजा। चिकित्सक ने मुन्नी खातून को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया। खामपार थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम करना नहीं चाहते थे, पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।