{"_id":"66ccd79684dd7d1e6f03fa75","slug":"deoria-news-kotwal-who-demolished-the-houses-of-the-poor-and-beat-them-is-present-in-the-line-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-133673-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गरीबों का आशियाना ध्वस्त कर उनकी पिटाई करने वाले कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गरीबों का आशियाना ध्वस्त कर उनकी पिटाई करने वाले कोतवाल लाइन हाजिर
Tue, 27 Aug 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। गरीबों का आशियाना ध्वस्त कर उनकी पिटाई कर हवालात में डालना कोतवाल को महंगा पड़ गया। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम व सांसद रमाशंकर राजभर की शिकायत पर एसपी संकल्प शर्मा ने कोतवाल उमेश वाजपेई को लाइन हाजिर कर दिया।
बता दें कि नगर पंचायत के हरैया वार्ड संख्या आठ स्थित आराजी नंबर 14 न्यायालय के आदेश पर शनिवार को कोतवाली पुलिस बिना किसी राजस्व अधिकारी को सूचना दिए कार्रवाई किए थे। उन्होंने दीवानी न्यायालय के एक अमीन के साथ मिलकर तकरीबन चालीस वर्ष से रह रहे गरीबों का आशियाना बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया था। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के निर्देश पर रविवार को राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की तो खाली कराई गई भूमि सड़क के नाम अंकित मिली। जिसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन ने जिला प्रशासन को भेज दिया है। उधर राज्यमंत्री और सांसद की शिकायत के बाद एसपी शंकल्प शर्मा ने महिलाओं की पिटाई कर हवालात में बैठाने वाले कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं सांसद रमाशंकर राजभर, एमएलसी विच्छेलाल राजभर, पूर्व विधायक काली प्रसाद, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने एसपी से कोतवाल पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
आकिब की हत्या के बाद परिजनों ने कार्यशैली पर उठाया था सवाल
कुछ दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के चक हिछौरा गांव के रहने वाले आकिब की निर्मम तरीके से हत्या कर गांव के बाहर शव फेंक दिया गया था। इसमें कोतवाली पुलिस ने जल्दीबाजी करते हुए आकिब के दोस्त अनस की बहन से प्रेम प्रसंग के मामले में हत्या की बात कह अनस को जेल भेज दिया था। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक आकिब के पिता एडीजी और एसपी से मुलाकात कर कोतवाल पर सवाल उठाते हुए विवेचक बदलने की मांग किया था। जिसके बाद एसपी संकल्प शर्मा ने लार थानाध्यक्ष कपिल देव चौधरी को विवेचना सौंप दिया। कपिलदेव चौधरी ने अनस की बहन और जब जेल में बंद अनस को डिमांड पर लेकर अलग-अलग पूछताछ किया तो प्रेम प्रसंग की बात गलत साबित हुई।