{"_id":"66d3b1c4ec4358919101f7f4","slug":"deoria-news-jal-nigam-dug-a-pit-for-eight-days-to-fix-the-leakage-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-134076-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जल निगम ने लीकेज बनाने के लिए आठ दिनों से गड्ढा खोद कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जल निगम ने लीकेज बनाने के लिए आठ दिनों से गड्ढा खोद कर छोड़ा
Sun, 01 Sep 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बा स्थित जल निगम से तकरीबन 19 गांवों की पेयजल की जलापूर्ति की जाती है। खुखुंदू चौराहे पर लीकेज ठीक करने के नाम पर विभाग ने आठ दिन पहले जेसीबी से बड़े गड्ढे की खोदाई कराकर वैसे ही छोड़ दिया है। मुख्य सड़क से सटे गड्ढा होने से जहां दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ इसके अंतर्गत आने वाले गांवों की जलापूर्ति भी उसी समय से बाधित हो गई है। जल निगम की लापरवाही से चौराहे के दुकानदारों और गांव वालों में आक्रोश व्याप्त है।
खुखुंदू जल निगम से क्षेत्र के खुखुंदू, पईलहां, भटहर, बहादुरपुर, भवानी छापर, सुरहां, खिरसर, सझवार, पिपरापाती, खुखुंदू चौराहा, नरौली खेम, बसडीला, नरौली संग्राम समेत 19 गांवों के पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इधर, खुखुंदू चौराहे पर लंबे समय से पाइप लीक होने से पानी सड़कों पर बहता था, जिससे सड़क की पटरियों पर काफी कीचड़ हो गया था। शिकायत पर जल निगम के जिम्मेदारों ने आठ दिन पहले लीकेज बनाने के लिए जेसीबी से सड़क के सटे बीच बाजार में एक बड़े गड्ढे की खोदाई कराई और पानी भरने से उसे वैसे ही छोड़ दिया।
जब पानी सूखने के बाद भी लीकेज दुरुस्त नहीं किया गया तो चौराहे के दुकानदारों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद लीकेज तो ठीक कर दी गई लेकिन गड्ढा वैसे ही छोड़ दिया गया। दुकानदारों का कहना है कि थोड़ी भी सावधानी हटी तो यहां गड्ढे में गिरकर कभी भी कोई दुर्घटना का शिकार हो सकता है। इसके अलावा आठ दिनों से गांवों में पानी नहीं पहुंचने से लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
कोट
अभी कुछ जगहों पर काम चल रहा है, जिसके चलते जलापूर्ति की पूरी सप्लाई बंद की गई है। खुखुंदू चौराहे पर पाइप लीकेज होने के चलते खोदाई कराई गई थी। जेई को बोलता हूं तुरंत गड्ढा भरवाया जाएगा। फिर पेयजल की आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी।
-अखिल आनंद, अधिशासी अभियंता, जल निगम देवरिया