{"_id":"66d648622603ec3c5c0bf1a4","slug":"deoria-news-farmers-started-indefinite-strike-on-dhanoti-lala-dhala-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-134273-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धनौती लाला ढाला पर किसानों ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धनौती लाला ढाला पर किसानों ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना
Tue, 03 Sep 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को धनौती लाला ढाला पर सुबह 10 बजे अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। किसानों ने भूमि अधिग्रहण में 67 प्रतिशत भुगतान की कटौती के विरोध किया और उचित मुआवजा देने की मांग की। अध्यक्षता सतीश कुमार मिश्रा और संचालन सुशील यादव ने किया।
खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक की हम लोग की मांग पूरी नहीं हो जाती। भूमि अधिग्रहण अधिनियम जो 2013 का जीओ है उसमें ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना मुआवजा और शहरी क्षेत्र में दो गुना मुआवजे की बात करता है। सतीश ने कहा कि अगर एनएच एक्ट के जरिए उनके कानून को सही तरीके से लागू नहीं किया गया तो 1 इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी। विशिष्ट गांव और सामान्य गांव के आधार पर भेदभाव बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 101 एयर जमीन के बाद एक बटा तीन पर 67 प्रतिशत भुगतान की कटौती नहीं चलेगी। इस तरह का कोई भी प्रावधान भूमि अधिग्रहण नियम के अंतर्गत नहीं आता।
धरने को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि जो गांव के गरीब किसान हैं उनका कानून के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। जिसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाता है। किसानों के कम पढ़े लिखे होने का फायदा उठाकर किसानों का हक मार लेते हैं। भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने कहा कि यह किसानों के साथ धोखा है। हम मांग करते हैं कि जिन गांवों के अंदर जमीन जा रही हैं उसे गांव के अंदर लेखपाल और कानूनगो कैंप लगा करके किसानों को उचित मुआवजा और उनके साथ धोखा नहीं होने का भरोसा देने का काम करें।
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि हम किसानों के साथ न्याय होना चाहिए। किसी तरह की बेईमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अजीत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले समय में हम लोग हजारों हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय का घेराव करने का काम करेंगे। इस दौरान प्रदीप कुमार, दीपक दुबे, विनय यादव, रामप्रीत चौहान बलिस्टर यादव, परमानंद भारती,प्रमोद यादव, उपेंद्र कुशवाहा, देवराज यादव आदि मौजूद रहे। प्र
शासन के तरफ से प्रतिनिधि सलेमपुर नायब तहसीलदार धरने स्थल पर आकर भूमि अधिग्रहण किसान संघर्ष समिति साथियों के साथ चर्चा की और आश्वासन दिया कि उप जिलाधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी से आपकी प्रमुख मांगों को विचार विमर्श करने के बाद कल आपके बीच पूरी जानकारी दी जाएगी। भूमि अधिग्रहण नियम के तहत जो कानूनी प्रक्रिया है उसका सही सही पालन किया जाएगा।