फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Farmers asked for compensation four times more than the circle rate

Deoria News: कंगारुओं के खिलाफ दिखेगा आदित्य की फिरकी का जादू

Mon, 02 Sep 2024 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Farmers asked for compensation four times more than the circle rate
भारतीय अंडर -19 टीम में चयनित आदित्य सिंह का फाइल
देवरिया/तरकुलवा।
विज्ञापन

इस महीने के आखिरी में शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो चार दिवसीय टेस्ट मैचों की सीरीज में जिले के लाल आदित्य सिंह की फिरकी का जादू भी दिखेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को घोषित अंडर-19 टेस्ट टीम में बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज आदित्य सिंह का भी चयन हुआ है। आदित्य अभी यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कन टीम से खेल रहे हैं। इससे पहले देवरिया के मूल निवासी उमेश यादव भी भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
तरकुलवा क्षेत्र के बंजरिया बाजार के खैराट निवासी बिजली निगम में संविदाकर्मी शिवदयाल सिंह की चार संतानों में तीसरे नंबर के आदित्य शुरू से ही क्रिकेट में कॅरिअर बनाना चाहते थे। उनकी रुचि को देखते हुए वर्ष 2014 में माता-पिता उन्हें स्पोर्ट्स स्टेडियम लेकर आए। यहां प्रशिक्षक पवन कुमार ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और लेफ्ट हैंडर (बाएं हाथ से खेलने वाला) होने के चलते लेफ्ट आर्म स्पिनर के तौर पर उन्हें बेहतर बनाने में जुट गए। समय के साथ आदित्य निखरते गए और वर्ष 2019 में उनका चयन गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में कक्षा छह में हुआ।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से उन्होंने अंडर-14 स्कूली नेशनल भी खेला। इसके बाद यूपी की ओर से अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्राॅफी में भी चयनित हुए। इसके बाद वह अंडर-19 यूपी टीम से खेले। अंडर-19 में सबसे अधिक विकेट लेने के कारण उनका चयन बीसीसीआई के हाई परफार्मेंस कैंप के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी बंगलुरू के लिए हुआ। वहां भी उनके प्रदर्शन ने सबको प्रभावित किया और उसी प्रदर्शन के परिणाम स्वरूप वह भारत की अंडर-19 टेस्ट टीम के लिए चुने गए हैं। ये मैच चेन्नई में 30 सितंबर से तीन अक्तूबर व सात से दस अक्तूबर तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
नेशनल टीम में जगह मिलना सपने के सच होने जैसा
आदित्य ने कहा कि टीम में जगह मिलना सपने के सच होने जैसा है। लाखों खिलाड़ी इस सपने को लेकर खेलना शुरू करते हैं, लेकिन कम ही लोगों को यह अवसर मिल पाता है। मैं खुशनसीब हूं कि यह अपने सपने को सच होता देख रहा हूं। आदित्य ने कहा कि अभी यूपी प्रीमियर लीग में लखनऊ टीम से खेल रहा हूं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा, ताकि आगे की राह आसान हो सके।

-----------
आया था खराब दौर, प्रेरणा के बाद निखरा खेल तो मेहनत ला रही रंग
आदित्य को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले स्पोर्ट्स स्टेडियम के पूर्व प्रशिक्षक पवन कुमार ने रविवार को बताया कि वर्ष 2021 में एक समय ऐसा भी आया था जब अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उसका कहीं चयन नहीं हो पा रहा था। ऐसे में उनकी हिम्मत बढ़ाई और स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुन: प्रैक्टिस करने के लिए बुलाया गया। अंडर-19 इंडिया टीम में चयनित होकर उसने अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। वह बेहद अनुशासित और खेल पर फोकस करने वाला खिलाड़ी है। वह एक अच्छा गेंदबाज होने के साथ ही बाएं हाथ का बल्लेबाज व शानदार क्षेत्ररक्षक भी है।

आदित्य के चयन पर गांव में भी हर्ष
आदित्य के पिता शिवदयाल बिजली निगम के संविदाकर्मी हैं और मां शकुंतला गृहिणी हैं। एक बेहद सामान्य परिवार में जन्मे और पले-बढ़े आदित्य की मेहनत अब रंग ला रही है। उनके चयन की सूचना मिलते ही रविवार को गांव में इसकी खुशियां मनाईं गईं। माता-पिता को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। आदित्य के चयन पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी रामाशीष राय, ब्लॉक प्रमुख राजन त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार शाही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार मल्ल, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, शहर के न्यू कॉलोनी निवासी तथा वर्तमान में बहरीन क्रिकेट फेडरेशन के डायरेक्टर प्रचुर शुक्ला, देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक इंदु प्रकाश मिश्र, अध्यक्ष पवन उपाध्याय, वरिष्ठ संयुक्त सचिव मो. कलाम खान, कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, जिला िक्रड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, प्रशिक्षक अवधेश यादव, धर्मेंद्र यादव, शाने हबीब, मोहम्मद शाहिद, गिरीश सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed