फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: District Magistrate conducted surprise inspection of Government Ashram Method School, Mehrona

Deoria News: जिलाधिकारी ने किया राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना का औचक निरीक्षण

Thu, 29 Aug 2024 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 29 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: District Magistrate conducted surprise inspection of Government Ashram Method School, Mehrona
देवरिया/बरियारपुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बुधवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों के साथ दोपहर का भोजन विद्यालय के मेस में ही कर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने ने छात्रों के अभिभावकों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बुधवार की दोपहर 1:40 पर राजकीय आश्रम पद्धति, विद्यालय मेहरौना पहुंचीं। उन्होंने सर्वप्रथम प्रभारी प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार सिंह से विद्यालय की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने विद्यालय के बन रहे भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। छात्रों ने विद्यालय में नियमित फॉगिंग कराने, विद्युत की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की तो डीएम ने उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। डीएम ने बताया कि विद्यालय में सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। फॉगिंग नियमित रूप से होगी।
विज्ञापन

डीएम ने किया मेस में छात्रों के साथ भोजन

आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज मेहरौना में गत दिनों पहले बांसी छोला खाने से जहां एक छात्र की मौत हो गई थी। वहीं करीब 80 छात्र बीमार हो गए थे। कॉलेज की स्थिति सामान्य होने के बाद बच्चे पुन: विद्यालय पठन-पाठन के लिए लौट आए। इधर डीएम दिव्या मित्तल ने भी कॉलेज प्रशासन को सचेत करते हुए कई प्रकार के दिशा-निर्देश दिए थे। इधर विद्यालय खुलने के बाद पहली बार उसकी व्यवस्था का निरीक्षण करने बुधवार को डीएम दिव्या मित्तल पहुंची थी। डीएम ने स्वयं कतार में खड़ी होकर काउंटर से अपना भोजन लिया तथा छात्रों के साथ बैठकर खाया। मेन्यू के अनुसार आज चावल, दाल, रोटी और मिक्स सब्जी बना था। इस दौरान भी वे छात्रों को प्रेरित करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed