{"_id":"66ce64bcf5c7489f580f97d7","slug":"deoria-news-dates-fixed-for-the-post-of-security-soldier-and-supervisor-deoria-news-c-208-1-deo1004-133810-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पद के लिए तिथियां निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पद के लिए तिथियां निर्धारित
Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला विकास अधिकारी ने बताया है कि सभी विकास खंड मुख्यालयों में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। समस्त विकास खंड अधिकारी को कैंप के आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है।
कंपनी के भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती कैंप सभी विकास खंडों में समय प्रातः 10 से 3 बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। चयन किये गए अभ्यर्थियों को लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर में 15 सितंबर को रिपोर्ट करना है तथा 18 सितंबर से 28 सितंबर तक जिनका चयन होगा वो 30 सितंबर को रिपोर्ट करेंगे। जहां इनका एक महीना का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कैंप का आयोजन 03 सितंबर 2024 से 28 सितंबर 2024 तक निर्धारित किया गया है। विकास खंड पथरदेवा और बनकटा 03 सितंबर और 04 सितंबर, विकास खंड तरकुलवा और भाटपाररानी में 05 और 06 सितंबर को, विकास खंड रामपुर कारखाना और लार और 07 और 09 सितंबर को, विकास खंड देसही देवरिया और बरहज 10 और 11 सितंबर को, विकास खंड बैतालपुर और भलुअनी में 12 और 13 सितंबर को, विकास खंड गौरी बाजार और भागलपुर 18 और 19 सितंबर, विकास खंड रुद्रपुर 20 और 21 सितंबर को, विकास खंड सलेमपुर 23 और 24 सितंबर को, विकास खंड भटनी में 25 और 26 सितंबर को, विकास खंड देवरिया सदर में 27 और 28 सितंबर को कैंप आयोजित किया जाएगा।